फॉण्ट कनवर्टर NEW

पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, पायलट ने सुरक्षित कराई लैंडिंग

पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट बुधवार को करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। विमान में करीब 150 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। घटना के बाद कुछ समय के लिए यात्रियों में अफरा-तफरी का

अपनी भाषा में पढ़ें

पटना : पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट बुधवार को करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। विमान में करीब 150 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। घटना के बाद कुछ समय के लिए यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट ने पटना एयरपोर्ट से दोपहर करीब 3:10 बजे उड़ान भरी थी। विमान को शाम 4:20 बजे लखनऊ पहुंचना था। इसी दौरान करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान पर आकाशीय बिजली गिर गई।

हालांकि पायलट ने सूझबूझ और संयम से विमान को संभाला और उसे सुरक्षित तरीके से लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतार दिया। विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।

आकाशीय बिजली गिरने से विमान के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा है। लैंडिंग के बाद विमान को जांच के लिए तत्काल ग्राउंड कर दिया गया। घटना के बाद विमान की तकनीकी जांच की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram