फॉण्ट कनवर्टर NEW

मां रूपी सोरेन के निधन पर रांची नहीं पहुंच पाएंगे बसंत सोरेन, सिंगापुर में चल रहा इलाज

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन से पूरे झारखंड में शोक की लहर है। मोरहाबादी स्थित गुरुजी के आवास पर रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए नेता और मंत्री पहुंच रहे हैं। रूपी सोरेन के छोटे बेटे और दुमका विधायक

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन से पूरे झारखंड में शोक की लहर है। मोरहाबादी स्थित गुरुजी के आवास पर रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए नेता और मंत्री पहुंच रहे हैं।

रूपी सोरेन के छोटे बेटे और दुमका विधायक बसंत सोरेन के भी रांची पहुंचने की चर्चा थी। हालांकि, उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण अब उनके रांची आने की संभावना नहीं है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि बसंत सोरेन की तबीयत ठीक नहीं है। इसी वजह से वह रांची नहीं आ पाएंगे। बताया जा रहा है कि बसंत सोरेन का सिंगापुर में इलाज चल रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram