फॉण्ट कनवर्टर NEW

DAV स्कूल में गुरु पूर्णिमा की धूम, हवन से गुरु वंदना तक दिखी भारतीय संस्कृति

Chaibasa News; स्थानीय सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और भारतीय संस्कृति की गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ से हुई। इसके बाद गुरु वंदना, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सम्मान समारोह का आयोजन

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News; स्थानीय सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और भारतीय संस्कृति की गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ से हुई। इसके बाद गुरु वंदना, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य-सह-एआरओ ओपी मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु केवल ज्ञान देने वाले नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र, संस्कार और व्यक्तित्व के सच्चे निर्माता होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरुजनों के प्रति सम्मान, अनुशासन और कृतज्ञता का भाव बनाए रखने तथा भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्राचार्य ओपी मिश्रा को भेंट प्रदान कर सम्मानित किया।

वरिष्ठ शिक्षिका सुमित्रा ने गुरु पूर्णिमा के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु के मार्गदर्शन से ही जीवन को सही दिशा मिलती है। छात्र ऋषु सिंह ने अपने भाषण में गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और सम्मान की भावना व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गुरुजनों को समर्पित भावपूर्ण समूहगान प्रस्तुत किया, जिसे सभी ने सराहा। वहीं छात्रा आयुषी दास ने मधुर गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और भी आकर्षक बनाया।

कार्यक्रम का संचालन आलोकिका द्विवेदी ने किया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय का वातावरण श्रद्धा, अनुशासन और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से ओत-प्रोत रहा। अंत में विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त कर उनके बताए मार्ग पर चलने तथा ज्ञान, संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram