Mumbai: क्रिकेट के सबसे रोमांचक फॉर्मेट का सबसे बड़ा मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड और भारत की टीमें आमने-सामने हैं। टॉस का सिक्का इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक के पक्ष में गिरा और उन्होंने वानखेड़े की पिच और हवा को देखते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ किया कि वे भी पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे, ताकि एक बड़ा स्कोर खड़ा कर नॉकआउट मैच का दबाव इंग्लैंड पर डाल सकें।
Read more: वर्ल्ड कप रिकॉर्ड: एलन ने एक सीजन में जड़े सबसे ज्यादा छक्के, पूरन को पछाड़ा
यह भी पढ़ें: कीवी गेंदबाजों का कहर! 116 रन पर भारत के 6 विकेट गिरे, फॉलोऑन का खतरा
टीम इंडिया का ‘अनचेंज्ड’ दांव— सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया की विनिंग कॉम्बिनेशन पर भरोसा बरकरार रखा है। भारतीय प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी से एक बार फिर तूफानी शुरुआत की उम्मीद है, जबकि मिडिल ऑर्डर में सूर्या और हार्दिक पांड्या की भूमिका अहम होगी। गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के हाथों में होगी, जबकि वरुण चक्रवर्ती की फिरकी वानखेड़े में कमाल दिखा सकती है।
इंग्लैंड की रणनीति: ओवरटन की एंट्री— इंग्लैंड ने इस अहम मुकाबले के लिए अपनी टीम में एक बदलाव किया है। युवा स्पिनर रेहान अहमद की जगह जेमी ओवरटन को टीम में शामिल किया गया है, जो अपनी गति और उछाल से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने की कोशिश करेंगे। कप्तान हैरी ब्रूक ने स्वीकार किया कि भारतीय टीम को इस मैदान का अधिक अनुभव है, लेकिन वे शुरुआती विकेट झटककर वानखेड़े की भीड़ को खामोश करने की योजना बना रहे हैं।
Read more: ईडन में फिन एलन का ‘तूफान’: 33 गेंदों में सबसे तेज शतक, न्यूजीलैंड फाइनल में!
यह भी पढ़ें: 23 रन की पारी में ऋषभ पंत का महारिकॉर्ड! WTC में छक्कों के मामले में बने नंबर-1
इतिहास और सफर— लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत हो रही है। इस विश्व कप में भारत ने केवल एक मैच गंवाया है और शानदार फॉर्म में चल रही है। दूसरी ओर, इंग्लैंड ने सुपर-8 में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड जैसी बड़ी टीमों को हराकर यहां तक का सफर तय किया है। आज जो भी टीम जीतेगी, वह 8 मार्च को होने वाले खिताबी मुकाबले में फिन एलन की ‘न्यूजीलैंड’ से टकराएगी।
Read more: ईडन गार्डन्स में रनों का सूखा या रनों की बारिश? सिर्फ 3 बार बना 200+ का स्कोर!
संबंधित खबरें
- स्पोर्ट्स कीवी गेंदबाजों का कहर! 116 रन पर भारत के 6 विकेट गिरे, फॉलोऑन का खतरा
- स्पोर्ट्स 23 रन की पारी में ऋषभ पंत का महारिकॉर्ड! WTC में छक्कों के मामले में बने नंबर-1
- स्पोर्ट्स भारत-ए के 317 रन बेकार… लसिथ-सिनेथ के शतकों ने तोड़ा फाइनल का सपना
- स्पोर्ट्स लास वेगास जीपी में मैक्स वेरस्टैपेन की जीत, मैकलारेन का डबल पोडियम










