फॉण्ट कनवर्टर NEW

INDvsAUS T20: स्पिनर्स का जलवा! भारत ने चौथे टी20 में ऑस्ट्रेलिया को हराकर ली 2-1 बढ़त

Sports News: क्वींसलैंड के मैदान पर खेले गए चौथे टी20 मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल की। भारत के दिए 168 रन के लक्ष्य का पीछा करते

अपनी भाषा में पढ़ें

Sports News: क्वींसलैंड के मैदान पर खेले गए चौथे टी20 मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल की। भारत के दिए 168 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम मात्र 18.2 ओवर में 119 रन पर ढेर हो गई।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श (30 रन) और मैट शॉर्ट (25 रन) के अलावा कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका। आखिरी पांच बल्लेबाज तो दो अंकों में भी नहीं पहुंच पाए। भारत की जीत में सबसे बड़ा योगदान रहा स्पिन गेंदबाजों का, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी की रीढ़ तोड़ दी। वाशिंगटन सुंदर ने सिर्फ 1.2 ओवर में 3 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि अक्षर पटेल ने 2 विकेट और वरुण चक्रवर्ती ने 1 विकेट लिया। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह को भी 1-1 विकेट मिले।

शुभमन गिल की पारी और अक्षर पटेल की फिनिशिंग

इससे पहले, टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए 56 रन जोड़े। अभिषेक 21 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हुए, जबकि गिल ने 39 गेंदों पर 46 रन की शानदार पारी खेली।

इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव (20 रन) और अक्षर पटेल (नाबाद 21 रन) ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। भारत ने 20 ओवर में 167/8 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन एलिस सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट लिए। एडम जांपा को भी 3 विकेट मिले, लेकिन उन्होंने 4 ओवर में 45 रन खर्च किए। अब सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया जीत के साथ ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram