फॉण्ट कनवर्टर NEW

“जमीर बेचकर भी मिला ठेंगा”, भारत की जीत पर अपनों के निशाने पर मुनीर और शहबाज

Islamabad, (Pakistan): भारत और अमेरिका के बीच जैसे ही व्यापार समझौते की सहमति बनी, पाकिस्तान के हुक्मरानों के लिए मानों ‘काटो तो खून नहीं’ वाली स्थिति पैदा हो गई। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर इस वक्त अपनी ही जनता के तीखे

अपनी भाषा में पढ़ें

Islamabad, (Pakistan): भारत और अमेरिका के बीच जैसे ही व्यापार समझौते की सहमति बनी, पाकिस्तान के हुक्मरानों के लिए मानों ‘काटो तो खून नहीं’ वाली स्थिति पैदा हो गई। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर इस वक्त अपनी ही जनता के तीखे हमलों का सामना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी आवाम का गुस्सा इस कदर भड़का है कि लोग अपनी सरकार और सेना को “अमेरिका का जी हुजूर” बताकर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

भारत की शर्तों के आगे झुका अमेरिका

पाकिस्तानी जनता में सबसे ज्यादा मलाल इस बात का है कि भारत ने बिना झुके और बिना अपने किसानों के हितों से समझौता किए, डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन से टैरिफ में भारी कटौती करवा ली। समझौते के तहत अमेरिका अब भारतीय उत्पादों पर 50 फीसदी की जगह सिर्फ 18 फीसदी टैरिफ लगाएगा। वहीं, दूसरी ओर पाकिस्तान ने इजरायल शांति बोर्ड के लिए सेना भेजने जैसे विवादित वादों और ट्रंप की चापलूसी के बावजूद खुद पर 19 फीसदी का टैरिफ लगवा लिया।

सोशल मीडिया पर ‘थू-थू’ और तीखे तंज

पाकिस्तान के एक्स (X) प्लेटफॉर्म पर लोग जनरल मुनीर की रोती हुई तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने यहाँ तक लिख दिया कि “डोनाल्ड ट्रंप ने मुनीर के साथ वह बर्ताव किया है, जिसे शब्दों में बयान करना भी अपमानजनक है।” लोगों का कहना है कि भारत ने पिछले 6 महीनों में यूरोपीय संघ, ब्रिटेन और ओमान जैसे देशों के साथ जो व्यापारिक सफलताएं हासिल की हैं, वह उसकी आर्थिक ताकत का प्रमाण है, न कि किसी की चापलूसी का।

इमरान समर्थकों ने घेरा: “फोटो खिंचवाना विदेश नीति नहीं”

इमरान खान की पार्टी PTI और पूर्व मंत्री हम्माद अजहर ने भी शहबाज सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आधुनिक युग में विदेश नीति निजी रिश्तों या फोटो खिंचवाने से नहीं, बल्कि आर्थिक मजबूती से चलती है। भारत ने साबित कर दिया कि बिना सिर झुकाए भी दुनिया से अपनी शर्तें मनवाई जा सकती हैं। चापलूसी के बदले पाकिस्तान के हाथ सिर्फ खाली कटोरा और ‘ठेंगा’ ही लगा है।

इस खबर को भी पढ़ें : ट्रंप के ‘पीस बोर्ड’ में फंस गए शहबाज! पाकिस्तान सरकार में ही मचा भारी बवाल

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram