फॉण्ट कनवर्टर NEW

भारत ने श्रीलंका को हराकर जीता एशिया कप, ट्रॉफी को लेकर हुआ विवाद

महिला एशिया कप के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। हालांकि, मैच के बाद ट्रॉफी सेरेमनी को लेकर विवाद हो गया।

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली: महिला एशिया कप के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। हालांकि, मैच के बाद ट्रॉफी सेरेमनी को लेकर विवाद हो गया।

प्रेजेंटेशन सेरेमनी में भारतीय टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। मैच खत्म होने के करीब एक घंटे बाद सेरेमनी शुरू हुई। इस दौरान नकवी ने श्रीलंकाई खिलाड़ियों को मेडल और रनर-अप का चेक दिया। इसके बाद सेरेमनी खत्म कर दी गई और भारतीय टीम को मंच पर ट्रॉफी नहीं दी गई।

स्टेडियम में लगे नारे

मोहसिन नकवी के मंच पर पहुंचते ही स्टेडियम में मौजूद भारतीय दर्शकों ने ‘ट्रॉफी चोर’ के नारे लगाए। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि भारतीय टीम के नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार करने की जानकारी मुकाबले से पहले ही सामने आ गई थी।

पिछले विवाद से जुड़ा मामला

ट्रॉफी को लेकर यह विवाद पिछले साल के पुरुष एशिया कप से भी जुड़ा है। उस समय भी ट्रॉफी को लेकर विवाद हुआ था और भारतीय टीम को अब तक 2025 पुरुष एशिया कप की ट्रॉफी नहीं मिल पाई है।

इसके बावजूद भारत पुरुष और महिला, दोनों वर्गों में एशिया कप का मौजूदा चैंपियन है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram