फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो में थाना दिवस का असर, 70 शिकायतों में 60 का समाधान

Bokaro : जिले में आमजनों की शिकायतों का निष्पादन किये जाने हेतु प्रत्येक सप्ताह थाना दिवस मनाया जा रहा है जिसको लेकर गुरुवार को प्रत्येक थाना में सभी थाना प्रभारी/ओ०पी० प्रभारी को थाना दिवस आयोजित करने का निर्देश सभी थाना प्रभारी/ओ०पी० प्रभारी को दिया गया।

अपनी भाषा में पढ़ें

जिसमें प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/ अंचलाधिकारी/ अनुमंडल पदाधिकारी भी शामिल हुए। थाना दिवस के दौरान आमजनों की शिकायतों विशेष रूप से जमीनी विवाद, राजस्व मामले एवं अन्य मामले निष्पादन संयुक्त रूप से किया गया। आयोजित थाना दिवस में सभी थाना क्षेत्रों से आये फरियादी के माध्यम से प्राप्त कुल 70 मामले को सुना गया। तत्पश्चात 60 मामले का निष्पादन किया गया है, जिसमें 10 मामले लंबित।

थाना दिवस आयोजन होने से आमजनों में विश्वास की भावना उत्पन्न हुई तथा लोगों में यह विश्वास हो रही है कि समस्याओं को सुना एवं समझा जा रहा है तथा त्वरित गति से समस्याओं का निष्पादन किया जा रहा है।

आयोजित थाना दिवस में मुख्यत जमीन का बंटवारा, दोनों पक्ष के द्वारा जमीन का कागजात प्रस्तुत नहीं करने, द्वितीय पक्ष द्वारा अगली तिथि में बात करने का समय मांगने, प्रथम पक्ष अनुपस्थित रहने, दूसरे के जमीन में दावा करना, घरेलू मामले इत्यादि मामले आये हैं।

आमजनों से अपील है कि आपसी विवाद/मारपीट करने से परहेज करें। किसी प्रकार की आपसी शिकायत है तो आयोजित होने वाले थाना दिवस में अपनी समस्या को रखें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram