फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची समेत 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर झारखंड में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार, 4 सितंबर को रांची समेत राज्य के पांच जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। 4 से 8 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर झारखंड में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार, 4 सितंबर को रांची समेत राज्य के पांच जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। 4 से 8 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश के साथ तेज हवाएं और वज्रपात भी हो सकता है।

5 जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने 4 और 5 सितंबर के लिए रांची, देवघर, दुमका, गोड्डा और पाकुड़ में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में करीब 100 मिमी तक बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।

कई नदियों का बढ़ा जलस्तर

लगातार बारिश के कारण झारखंड की कई नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। स्वर्णरेखा और दामोदर नदी के जलस्तर में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, पलामू और गढ़वा के कुछ इलाकों में ज्यादा बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। प्रशासन इन क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए है।

बारिश के बाद बढ़ सकती है उमस

मौसम विभाग के अनुसार बारिश रुकने के बाद धूप निकलने पर लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। आने वाले दिनों में राज्य का अधिकतम तापमान करीब 27 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों से बारिश और वज्रपात के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram