फॉण्ट कनवर्टर NEW

चतरा पहुंचे IG शैलेन्द्र सिन्हा, नशे के कारोबार पर दिए सख्त निर्देश

Chatra News: उत्तरी छोटानागपुर, बोकारो प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिन्हा बुधवार को चतरा पहुंचे। उनके आगमन पर पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी सहित जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। चतरा दौरे के दौरान आईजी ने चतरा और रामगढ़ में एनडीपीएस से

अपनी भाषा में पढ़ें

Chatra News: उत्तरी छोटानागपुर, बोकारो प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिन्हा बुधवार को चतरा पहुंचे। उनके आगमन पर पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी सहित जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। चतरा दौरे के दौरान आईजी ने चतरा और रामगढ़ में एनडीपीएस से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने, अनुसंधान के दौरान सूक्ष्म से सूक्ष्म बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने तथा प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।आईजी ने कहा कि नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को केवल पुलिस के स्तर पर नहीं, बल्कि जनभागीदारी के माध्यम से और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने, आम नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने का निर्देश दिया। उन्होंने आम जनता से भी पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा, “यदि हम अपनी आने वाली पीढ़ी और सामाजिक मर्यादा को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा छेड़ी गई इस मुहिम में सभी को सक्रिय भागीदारी निभानी होगी।आईजी ने स्पष्ट किया कि मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और इसमें समाज के हर वर्ग का सहयोग आवश्यक है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram