फॉण्ट कनवर्टर NEW

बिहार कैडर की IAS शैलजा पांडे अब राजस्थान में संभालेंगी ब्यूरोक्रेसी

Bihar News: बिहार कैडर की 2021 बैच की युवा आईएएस अधिकारी शैलजा पांडे अब राजस्थान में अपनी सेवाएं देंगी। शादी के बाद उन्होंने कैडर बदलने का आवेदन केंद्रीय गृह मंत्रालय में किया था, जिस पर अनुमति मिलते ही उनका ट्रांसफर राजस्थान कैडर में कर दिया

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: बिहार कैडर की 2021 बैच की युवा आईएएस अधिकारी शैलजा पांडे अब राजस्थान में अपनी सेवाएं देंगी। शादी के बाद उन्होंने कैडर बदलने का आवेदन केंद्रीय गृह मंत्रालय में किया था, जिस पर अनुमति मिलते ही उनका ट्रांसफर राजस्थान कैडर में कर दिया गया है।

विवाह के आधार पर कैडर परिवर्तन

दरअसल, शैलजा पांडे का विवाह वर्ष 2015 बैच के आईएफएस अधिकारी गौरव गर्ग से हुआ है, जो राजस्थान कैडर में नियुक्त हैं। विवाह उपरांत शैलजा ने गृह मंत्रालय में अपने कैडर परिवर्तन के लिए आवेदन किया था। मंत्रालय ने इसे मंजूरी देते हुए उनके कैडर को बिहार से बदलकर राजस्थान कर दिया। गौरतलब है कि पिछले नौ महीनों में आठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों ने कैडर बदलकर राजस्थान का विकल्प चुना है, जिनमें छह महिला अधिकारी शामिल हैं।

शैक्षणिक उपलब्धियां और सिविल सेवा सफर

नैनीताल की रहने वाली शैलजा ने अपनी शुरुआती शिक्षा लोअर डांडा कंपाउंड, जू रोड स्थित विद्यालय में ली। उन्होंने 2011 में हाईस्कूल और 2013 में इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉपर रैंक हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने एनआईटी हमीरपुर से इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई की। उनका चयन इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट सर्विस में भी हुआ और उन्होंने अहमदाबाद में प्रशिक्षण लिया। बाद में सिविल सेवा परीक्षा में उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 61वीं रैंक हासिल की और आईएएस बनीं।

उल्लेखनीय सेवाओं के बाद नई जिम्मेदारी

बिहार में अपने कार्यकाल के दौरान शैलजा ने कई प्रशासनिक जिम्मेदारियों को निभाया और उल्लेखनीय सेवाएं दीं। अब वे राजस्थान में नई जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगी। उनका परिवार मूल रूप से नैनीताल जिले के मझेड़ा (प्रेमपुर), गरमपानी का रहने वाला है। परिवार अभी नैनीताल के लोअर डांडा कंपाउंड, जू रोड में निवास करता है। युवा और मेधावी अफसर शैलजा के राजस्थान आने से राज्य की प्रशासनिक टीम को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram