फॉण्ट कनवर्टर NEW

26/11 हीरो कमांडो बजरंग गांजा तस्करी में गिरफ्तार

India News: राजस्थान एटीएस ने 26/11 मुंबई ताज होटल हमले में बहादुरी दिखाकर सुर्खियां बटोरने वाले पूर्व एनएसजी कमांडो बजरंग सिंह को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली इस गिरफ्तारी से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है। चूरू से दबोचा

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: राजस्थान एटीएस ने 26/11 मुंबई ताज होटल हमले में बहादुरी दिखाकर सुर्खियां बटोरने वाले पूर्व एनएसजी कमांडो बजरंग सिंह को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली इस गिरफ्तारी से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है।

चूरू से दबोचा गया बजरंग

एटीएस के मुताबिक बजरंग सिंह सीकर जिले का निवासी है और बीते महीनों से चूरू जिले में सक्रिय था। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह रतनगढ़ इलाके में मौजूद है, जिसके बाद एटीएस ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गांजा सप्लाई नेटवर्क का हिस्सा

जांच में सामने आया है कि बजरंग तेलंगाना और ओडिशा से गांजे की तस्करी कर राजस्थान के विभिन्न जिलों में उसकी सप्लाई करता था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी था। गौरतलब है कि बजरंग 2023 में भी हैदराबाद में 100 किलो गांजा तस्करी में पकड़ा गया था, लेकिन जमानत मिलने के बाद वह फिर सक्रिय हो गया। राजस्थान एटीएस अब उससे पूछताछ कर रही है ताकि उसके नेटवर्क और बाकी साथियों का पता लगाया जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram