फॉण्ट कनवर्टर NEW

पत्नी को खाना देने से किया इनकार, पति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मा’र डाला

Jharkhand News: रामगढ़ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पतरातू में पति ने लोहे की रॉड से पीट पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना शनिवार को पीटीपीएस न्यू मार्केट झोपड़पट्टी की बताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक आरोपी ने पत्नी से

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: रामगढ़ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पतरातू में पति ने लोहे की रॉड से पीट पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना शनिवार को पीटीपीएस न्यू मार्केट झोपड़पट्टी की बताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक आरोपी ने पत्नी से खाना मांगा था। पत्नी ने उसे खाना देने से इनकार कर दिया तो पति ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।आरोपी की पहचान 55 साल के संतोष भुईयां के तौर पर हुई है जबकि पत्नी का नाम सुनीता देवी था। वह 50 साल की थीं। वारदात के बाद आरोपी पति पुलिस की गिरफ्त में है।घटना शनिवार को उस समय की है जब आरोपी ने अपनी पत्नी से खाना मांगा लेकिन पत्नी ने खाना देने से इनकार कर दिया। पतरातू पुलिस ने बताया कि पत्नी ने भोजन देने से इनकार किया तो उसकी हत्या कर दी। महिला के 6 बच्चे हैं और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर लोगों ने बताया कि आरोपी पति शराब का भी सेवन किया करता था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram