फॉण्ट कनवर्टर NEW

Delhi CM Salary: दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता को मिलेगी कितनी सैलरी और कौन सी सुविधाएं?

India News: बीते रोज दिल्ली की कमान संभालने वाली सीएम रेखा गुप्ता 1 लाख 70 हजार की पगार पर काम करेंगी। उन्हे मुफ्त बिजली, बंगला, वाहन, सुरक्षा के अलावा अन्य सुविधाएं भीं मिलेंगी। मार्च 2023 के आदेश के मुताबिक, दिल्ली के सीएम को हर महीने

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: बीते रोज दिल्ली की कमान संभालने वाली सीएम रेखा गुप्ता 1 लाख 70 हजार की पगार पर काम करेंगी। उन्हे मुफ्त बिजली, बंगला, वाहन, सुरक्षा के अलावा अन्य सुविधाएं भीं मिलेंगी। मार्च 2023 के आदेश के मुताबिक, दिल्ली के सीएम को हर महीने एक लाख 70 हजार रुपये की सैलरी मिलती है। इसमें उनकी बेसिक सैलरी 60 हजार रुपये होगी। इसके अलावा उन्हें कई तरह के भत्ते मिलेंगे। भत्ते के तौर पर सीएम रेखा गुप्ता को 30 हजार रुपये विधानसभा अलाउंस मिलेगा। 25 हजार रुपये सचिवीय सहायता, 10 हजार टेलीफोन अलाउंस, 10 हजार रुपये ट्रैवल अलाउंस और दैनिक भत्ता 1500 रुपये मिलेगा।

सीएम को बतौर सीएम एक सरकारी आवास मिलेगा। सीएम के आलीशान आवास में सारी सुविधाओं होगा। सीएम रेखा गुप्ता को उनके सरकारी वाहन के लिए हर महीने 7 सौ लीटर मुफ्त पेट्रोल मिलेगी। इसके अलावा अगर वो अपना वाहन इस्तेमाल की है तो उन्हें हर महीना 10 हजार रुपये भत्ता अलग से मिलेगा। इसके अलावा उन्हें हर महीने पांच हजार यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी।
वहीं, सरकारी अस्पताल, रेफरल हॉस्पिटल में निशुल्क इलाज की सुविधा मिलती है। सीएम के स्वास्थ्य जांच के लिए डॉक्टरों का एक पूरा पैनल होता है। वो समय-समय पर उनके स्वास्थ्य की जांच करते हैं। सीएम को लोन की सुविधा भी मिलती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram