फॉण्ट कनवर्टर NEW

हूती ने दागे हाइपरसोनिक मिसाइल, गाजा पर हमले के बाद से फिर गदर

World News: इजरायल ने गाजा पट्टी पर ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए। इसके चलते ही में यमन के हूती विद्रोहियों की तरफ से भी इजरायल पर मिसाइल का अटैक किया गया। आईडीएफ की तरफ से एक ब्यान जारी कर मिसाइल हमले की पुष्टि की गई।

अपनी भाषा में पढ़ें

World News: इजरायल ने गाजा पट्टी पर ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए। इसके चलते ही में यमन के हूती विद्रोहियों की तरफ से भी इजरायल पर मिसाइल का अटैक किया गया। आईडीएफ की तरफ से एक ब्यान जारी कर मिसाइल हमले की पुष्टि की गई। यमन की तरफ से इजरायल पर मिसाइल लॉन्च की गई थी। इजरायल एयरफोर्स ने मिसाइल को सीमा में घुसने से पहले ही इंटरसेप्ट कर उसे नष्ट कर दिया। इस अटैक पर हूती के प्रवक्ता ने कहा कि हूती ने इजरायल के नेवातिम एयरबेस पर हाइपरसोनिक मिसाइल से हमला किया।

इसके अलावा आईडीएफ ने अन्य हाई वैल्यू टारगेट को मारने का दावा किया है। जिनमें महमूद मरजूक अहमद अबू-वातफा जो हामास के इंटरनल अफेयर मिनिस्टर और हामास की इंटर्नल सिक्योरिटी फोर्स के इंचार्ज थे। हमास की इंटर्नल सिक्योरिटी फोर्स का प्रमुख बहजत हसन मोहम्मद अबू-सुलतान अहमद और हामास के लॉ एंड जस्टिस मंत्री अमर अब्दुल्लाह अल्हाता शामिल है। आईडीएफ लगातार बदल रहा स्थिति का आकलन कर रही है। इसी के हिसाब से आईडीएफ होम फ्रंट कमांड के डिफेंसिव गाइडलाइन में कई तरह के बदलाव कर रही है।

इन बदलावों के तहत गाजा पट्टी के पास रहने वाले समुदायों और पश्चिमी नेगेव और पश्चिमी लाचिश के कुछ समुदायों के क्षेत्र मे रोजमर्रा की सीमित की गई गतिविधियों से आंशिक गतिविधियों में बदल दिया। मतलब ऐसी जगह पर ही शैक्षिक गतिविधियां चलाई जा सकती हैं जहां चेतावनी के समय सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की व्यवस्था हो। इससे पहले आईडीएफ ने गाजा पट्टी के पास के इलाकों में किसी भी तरह के स्कूल, कॉलेज को खोलने पर पाबंदी लगा दी थी। आईडीएफ ने नए बदलाव को नेशनल इमरजेंसी पोर्टल और होम फ्रंट कमांड ऐप पर अपडेट कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram