फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

बोकारो के पेटरवार में भीषण हादसा, एक की मौ;त, दूसरा गंभीर

Bokaro News: बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-बोकारो मुख्य मार्ग पर शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा लुकैया सोनोत संथाल मोड़ के पास हुआ। पुलिस

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Bokaro News: बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-बोकारो मुख्य मार्ग पर शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा लुकैया सोनोत संथाल मोड़ के पास हुआ।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सलगांडीह निवासी 55 वर्षीय रामचंद्र महतो के रूप में हुई है, जबकि घायल व्यक्ति का नाम शिवलाल सोरेन (लुकैया निवासी) है। दोनों अपनी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी कर सड़क पार करने की तैयारी में थे, तभी गलत दिशा से तेज गति में आ रही बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पेटरवार पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने रामचंद्र महतो को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिवलाल सोरेन को प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो सदर अस्पताल रेफर किया गया।

हादसे के बाद रोड जाम और विरोध

हादसे के बाद मौके पर आक्रोशित ग्रामीणों ने रांची-बोकारो मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे यातायात ठप हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि इस जगह पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन और परिवहन विभाग ने अब तक कोई कदम नहीं उठाया है। उन्होंने इस स्थल पर स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की।

घटना की जानकारी मिलते ही पेटरवार, कसमार और जरीडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कर जाम हटवाने का प्रयास कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram