Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | Jharkhand | बिहार चुनाव शांतिपूर्ण कराने को झारखंड पुलिस हाई अलर्ट, आईजी ने किया समीक्षा
Jharkhand

बिहार चुनाव शांतिपूर्ण कराने को झारखंड पुलिस हाई अलर्ट, आईजी ने किया समीक्षा

बिहार विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए झारखंड के आईजी अभियान डॉ. माईकलराज एस ने सीमावर्ती जिलों के सभी एसपी से समन्वय बढ़ाने और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
By Samsul HaqueOctober 18, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News:  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड पुलिस सतर्क हो चुकी है। इसी क्रम में शनिवार को झारखंड के पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) सह स्टेट पुलिस नोडल पदाधिकारी डॉ. माईकलराज एस ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में बिहार से सटे झारखंड के दस जिलों के पुलिस अधीक्षक शामिल हुए, जिनमें हजारीबाग, चतरा, गिरिडीह, गढ़वा, पलामू, देवघर, गोड्डा, साहेबगंज, दुमका और कोडरमा प्रमुख रहे।

सीमावर्ती जिलों में बढ़ाई जाएगी सख्ती

बैठक में आईजी ने बिहार-झारखंड सीमावर्ती इलाकों में असामाजिक, आपराधिक और नक्सली गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध शराब, मादक पदार्थ, हथियार और धन के अवैध आवागमन पर रोक लगाने के लिए सभी अंतरराज्यीय चेक पोस्ट और मिरर चेक पोस्ट को पूरी तरह सक्रिय रखने को कहा।

साथ ही उन्होंने सभी पुलिस अधीक्षकों को संयुक्त रूप से आपराधिक गिरोहों की गतिविधियों पर नजर रखने और अपराधियों की जानकारी एक-दूसरे के साथ साझा करने का निर्देश दिया। आईजी ने कहा कि चुनाव के दौरान कोई भी बाहरी आपराधिक तत्व बिहार में प्रवेश न कर सके, इसके लिए हर स्तर पर चौकसी बढ़ाई जाए।

वांछित अपराधियों पर संयुक्त कार्रवाई होगी

झारखंड आईजी ने स्पष्ट किया कि बिहार राज्य से जुड़े वांछित अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों की पुलिस मिलकर अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करेगी, ताकि बिहार विधानसभा चुनाव निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न हो सके।

बैठक में पुलिस महानिरीक्षक सुनील भास्कर, डीआईजी धनंजय कुमार सिंह और सभी सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे। सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि चुनावी अवधि में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ बनी रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Bihar assembly election security Bihar election security border district alert border districts on high alert inter-state checkpost monitoring Jharkhand IG review meeting Jharkhand police meeting Michaelraj S police instructions अंतरराज्यीय चेकपोस्ट निगरानी झारखंड आईजी समीक्षा बैठक बिहार विधानसभा चुनाव सुरक्षा माईकलराज एस पुलिस निर्देश सीमावर्ती जिले हाई अलर्ट
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Samsul Haque
  • Website

Media and newsroom professional with experience in digital journalism, technical operations, and publishing systems since 2010. Worked with Dainik Bhaskar (2010–2013 & 2015–2020) and Khabar Mantra (2013–2015) as a System Executive. Skilled in newsroom management, digital publishing, and fact-based reporting with a strong focus on responsible journalism.

Related Posts

बरवे नगर में बिजली बहाल, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल रंग लाई

July 16, 2026

शराब पीकर लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार, बिगलू उरांव की गई जान

July 16, 2026

RSS कार्यालय बम धमाका मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, लोहरदगा मे 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

July 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.