अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Bokaro news:- रोटरी क्लब चास द्वारा क्लब अवॉर्ड समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। समारोह की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष डिंपल कौर ने की तथा कार्यक्रम का संचालन भी किया
इस अवसर पर क्लब के विभिन्न सेवा प्रकल्पों एवं सामाजिक गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। सहायक मंडल अध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह ने सदस्यों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में अर्चना सिंह, डॉ. सुमन, हरबंस सिंह, पूजा बैद, संजय बैद, नरेंद्र सिंह, मंजीत सिंह, गौरव रस्तोगी, श्वेता रस्तोगी, शैल रस्तोगी, मुकेश अग्रवाल एवं आनंद अग्रवाल शामिल थे।
अपने संबोधन में अध्यक्ष डिंपल कौर ने कहा कि रोटरी क्लब चास समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है और सदस्यों की सक्रिय भागीदारी ही क्लब की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने सम्मानित सदस्यों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण और उत्साह के साथ समाज सेवा के कार्यों में योगदान देने का आह्वान किया।
सचिव श्वेता रस्तोगी ने वर्ष भर की गतिविधियों की जानकारी देते हुए सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। समारोह में क्लब के सदस्यों ने आपसी सौहार्द एवं सेवा भावना को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर बिनोद चोपड़ा, डॉ श्रवण कुमार,सिद्धार्थ पारख, विपिन अग्रवाल, संजय रस्तोगी,कविता मल्लिक, कैंडिडा टबोड़ा, पूनम अग्रवाल, सुमी कौर, ज्योति अग्रवाल, नेहा अग्रवाल अमन मल्लिक, ब्रुश टबोडा, ललिता चोपड़ा, आरती पारख, माधुरी सिंह, मनप्रीत कौर, चनप्रीत सिंह उपस्थित रहे

