Koderama News: सतगावां प्रखंड के बासोडीह, गोहाल स्थित मेन रोड पर सोमवार को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित ‘ओम क्लिनिक’ का शुभ आरम्भ किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोग, चिकित्सक, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
क्लिनिक प्रबंधक ने बताया कि क्षेत्रवासियों को बेहतर, सुलभ एवं कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ओम क्लिनिक की शुरुआत की गई है। यहां अनुभवी चिकित्सकों द्वारा विभिन्न प्रकार की बीमारियों का उपचार किया जाएगा। क्लिनिक में डिजिटल एक्स-रे, खून की जांच, पेशाब की जांच, टी-3, टी-4, टीएसएच, एचआईवी एवं एलाइजा जांच, फुल बॉडी प्रोफाइल सहित विभिन्न प्रकार की पैथोलॉजी जांच की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही मरीजों के लिए 24 घंटे स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध रहने की व्यवस्था की गई है। उपस्थित लोगों ने ओम क्लिनिक की शुरुआत को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि इससे आसपास के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी और इलाज के लिए दूर-दराज जाने की परेशानी कम होगी। क्लिनिक परिवार ने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का संकल्प दोहराया।इस अवसर पर चिकित्सा प्रभारी डॉ. सुरेश राम, डॉ. अंकित कुमार, डॉ. राज कुमार, डॉ. यू. कुमार, डॉ. अनुपम कुमार, डॉ. मनोज कुमार, उपेंद्र प्रसाद, विकास कुमार, राजीव रंजन, अजीत भगत, राजेश कुमार, शंकर प्रजापति एवं अनिल यादव,अजय कुमार, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share.
Exit mobile version