फॉण्ट कनवर्टर NEW

भागलपुर में जनाजे के दौरान बड़ा हादसा, हाई टेंशन तार की चपेट में आए 6 लोग

Bhagalpur: जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र में रविवार को जनाजे के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। कब्रिस्तान में दफनाने के लिए ले जाए जा रहे जनाजे के समय हाई टेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से छह लोग करंट लगने से घायल

अपनी भाषा में पढ़ें

Bhagalpur: जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र में रविवार को जनाजे के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। कब्रिस्तान में दफनाने के लिए ले जाए जा रहे जनाजे के समय हाई टेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से छह लोग करंट लगने से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

जानकारी के अनुसार, हबीबपुर के पूर्व मुखिया की पत्नी के निधन के बाद उनका जनाजा सुपुर्द-ए-खाक के लिए कब्रिस्तान ले जाया जा रहा था। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। इसी दौरान जनाजे का ऊपरी हिस्सा ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन बिजली के तार से संपर्क में आ गया। संपर्क होते ही करंट फैल गया और वहां मौजूद कई लोग इसकी चपेट में आ गए।

Read more: भागलपुर में दामाद पर ससुर की ह’त्या का आरोप, घर बुलाकर वारदात से सनसनी

हादसे में मोहम्मद अल्ताफ (22 वर्ष), मोहम्मद उमोद (15 वर्ष), मोहम्मद अफरोज (38 वर्ष), मोहम्मद खुशहाल (25 वर्ष), मोहम्मद जब्बार (40 वर्ष) और मोहम्मद शाहबाज (12 वर्ष) घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज अस्पताल) पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। अधिकारियों ने हादसे के कारणों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना के लिए बिजली विभाग की कथित लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि कई ग्रामीण इलाकों में 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन काफी नीचे लटक रही है, जिससे लगातार खतरा बना रहता है। लोगों का आरोप है कि संबंधित अधिकारियों को कई बार इसकी सूचना दी गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए बिजली व्यवस्था में आवश्यक सुधार की मांग की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram