फॉण्ट कनवर्टर NEW

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा पर हेमंत सोरेन का भावुक संदेश, नहीं हो पाए शामिल, कही ये बात

Ranchi News : भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा आज पूरे श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जा रही है। इस पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक भावुक संदेश साझा किया है। उन्होंने बताया कि वे हर वर्ष की तरह इस वर्ष

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा आज पूरे श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जा रही है। इस पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक भावुक संदेश साझा किया है। उन्होंने बताया कि वे हर वर्ष की तरह इस वर्ष रथयात्रा में शामिल नहीं हो सके हैं, जिसका उन्हें गहरा अफसोस है।

हेमंत सोरेन ने कहा कि वे हर साल भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में स्वयं उपस्थित होकर इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनते थे, लेकिन इस बार आदरणीय दिशोम गुरुजी की अस्वस्थता के कारण वे यात्रा में शरीक नहीं हो पाए। उन्होंने भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना की कि आदरणीय दिशोम गुरुजी शीघ्र स्वस्थ हों और हम सभी के बीच पुनः सानिध्य में आएं।

सोरेन ने कहा, “मैं प्रभु जगन्नाथ से प्रार्थना करता हूं कि हमारे पूज्य गुरुजी को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले और वे पुनः अपने आशीर्वाद से हमें मार्गदर्शन दें।” उन्होंने यह भी कामना की कि भगवान जगन्नाथ सभी भक्तों का कल्याण करें और समाज में सुख, शांति एवं समृद्धि लाएं।

अंत में उन्होंने अपने संदेश में जोहार कहते हुए सभी श्रद्धालुओं को रथयात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उनका यह संदेश सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है और बड़ी संख्या में लोग गुरुजी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram