Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»WEF में गूंजेगी झारखंड की आवाज: ज्यूरिख पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन
Jharkhand

WEF में गूंजेगी झारखंड की आवाज: ज्यूरिख पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन स्विट्जरलैंड पहुंचे! वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। समावेशी विकास और निवेश पर होगी नजर।
By Samsul HaqueJanuary 15, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन राज्य के विकास का नया रोडमैप लेकर सात समुंदर पार स्विट्जरलैंड पहुंच गए हैं। गुरुवार को सीएम अपनी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ ज्यूरिख एयरपोर्ट पहुंचे, जहां भारतीय राजदूत मृदुल कुमार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सीएम 19 से 21 जनवरी तक दावोस में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित ‘वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम’ (WEF) के वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

समावेशी विकास का ‘झारखंड मॉडल’ पेश करेंगे सीएम

स्विट्जरलैंड पहुंचने के तुरंत बाद सीएम ने सोशल मीडिया पर अपनी उत्सुकता साझा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका ध्यान प्रकृति और विकास के बीच संतुलन बिठाते हुए समावेशी प्रगति पर रहेगा। सीएम ने लिखा कि वे झारखंड और भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जानकारों का मानना है कि दावोस की बर्फीली वादियों में सीएम झारखंड की खनिज संपदा, पर्यटन और ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में मौजूद संभावनाओं को दुनिया के बड़े औद्योगिक घरानों के सामने रखेंगे।

निवेश की नई उम्मीदें और कल्पना सोरेन की मौजूदगी

It was heartening to meet Amb Mridul Kumar and I look forward to representing Jharkhand and India at WEF, focused on inclusive growth in harmony with nature.@IndiainSwiss @DPIITGoI#WEF2026 #JharkhandAtDavos #WorldEconomicForum https://t.co/9e4OYerIWA

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) January 15, 2026

इस यात्रा में सीएम के साथ कल्पना सोरेन की मौजूदगी भी विशेष चर्चा में है। दावोस में होने वाली विभिन्न बैठकों और वैश्विक चर्चाओं के दौरान सीएम झारखंड में विदेशी निवेश लाने के लिए कई देशों के प्रतिनिधियों और सीईओ (CEOs) के साथ मुलाकात कर सकते हैं। सरकार की कोशिश है कि झारखंड को केवल ‘खनिज प्रदेश’ के रूप में ही नहीं, बल्कि एक प्रगतिशील ‘इन्वेस्टमेंट हब’ के तौर पर वैश्विक मानचित्र पर स्थापित किया जाए।

इस खबर को भी पढ़ें : सीएम हेमंत से मिले PVNL के CEO; अब रोशन होगा झारखंड का कोना-कोना

आने वाले तीन दिन झारखंड की अर्थव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

पटना कोचिंग वार: बेउर जेल में बंद रौशन आनंद के भाई का नेपाल में मिला शव, जहर की आशंका

June 14, 2026

पाकिस्तान में महा-जलसंकट: बूंद-बूंद पानी को तरसा सिंध, ₹90 अरब का चावल उद्योग ठप!

June 14, 2026

आर्मी का नया ग्रूमिंग रूल: मूंछों की लंबाई 12 सेमी तय, परफ्यूम-डियोड्रेंट लगाने पर लगी रोक!

June 14, 2026

RECENT ADDA.

पटना कोचिंग वार: बेउर जेल में बंद रौशन आनंद के भाई का नेपाल में मिला शव, जहर की आशंका

June 14, 2026

पाकिस्तान में महा-जलसंकट: बूंद-बूंद पानी को तरसा सिंध, ₹90 अरब का चावल उद्योग ठप!

June 14, 2026

आर्मी का नया ग्रूमिंग रूल: मूंछों की लंबाई 12 सेमी तय, परफ्यूम-डियोड्रेंट लगाने पर लगी रोक!

June 14, 2026

सुबह-सुबह तीन कमर्शियल सिलेंडर फटने से दहली दिल्ली, मची भारी चीख-पुकार!

June 14, 2026

20 हजार की सैलरी और करोड़ों की जमीन, राम मंदिर के दान चोरों पर बड़ा एक्शन!

June 14, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.