फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में भारी बारिश का असर, प्रोजेक्ट भवन में पेड़ गिरने से कई वाहन दबे

राजधानी में लगातार हो रही भारी बारिश और तेज हवाओं के बीच शुक्रवार को धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन (सचिवालय) परिसर में बड़ा हादसा हो गया। परिसर में एक विशाल पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से वहां खड़ी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी में लगातार हो रही भारी बारिश और तेज हवाओं के बीच शुक्रवार को धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन (सचिवालय) परिसर में बड़ा हादसा हो गया। परिसर में एक विशाल पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से वहां खड़ी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर में तेज बारिश के दौरान अचानक पुराना पेड़ तेज आवाज के साथ गिर पड़ा। पेड़ अधिकारियों और कर्मचारियों की खड़ी गाड़ियों पर जा गिरा। राहत की बात रही कि हादसे के समय पेड़ के आसपास या गाड़ियों में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।

पेड़ हटाने का काम शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही सचिवालय के सुरक्षाकर्मी और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पेड़ की बड़ी शाखाओं को काटकर हटाने और उसके नीचे फंसी गाड़ियों को निकालने का काम शुरू किया।

लगातार बारिश से पेड़ गिरने का खतरा

रांची में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इससे जमीन में नमी बढ़ने के कारण पुराने पेड़ों की जड़ें कमजोर होने की आशंका है। शहर के कई इलाकों में पेड़ और उनकी शाखाएं गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे कुछ जगहों पर यातायात भी प्रभावित हुआ है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram