फॉण्ट कनवर्टर NEW

हटिया स्टेशन में 200 फीट ऊंचा होगा दुर्गा पूजा पंडाल, थाई मंदिर की दिखेगी झलक

हटिया स्टेशन दुर्गा पूजा समिति इस बार अपने 62वें वर्ष में थाईलैंड के बौद्ध मंदिर की थीम पर भव्य पूजा पंडाल तैयार करा रही है। पंडाल को दक्षिण-पूर्वी एशियाई वास्तुकला की तर्ज पर बनाया जा रहा है।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : हटिया स्टेशन दुर्गा पूजा समिति इस बार अपने 62वें वर्ष में थाईलैंड के बौद्ध मंदिर की थीम पर भव्य पूजा पंडाल तैयार करा रही है। पंडाल को दक्षिण-पूर्वी एशियाई वास्तुकला की तर्ज पर बनाया जा रहा है।

पंडाल में थाई वास्तुकला की खास पहचान वाली बहु-स्तरीय छत और नुकीले घुमावदार किनारे बनाए जा रहे हैं। इसके निर्माण में बांस, कपड़े, लकड़ी और फाइबरग्लास जैसी सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है।

200 फीट ऊंचा होगा पंडाल

पंडाल का निर्माण बंगाल से आए करीब 25 कारीगर कर रहे हैं। इसकी ऊंचाई लगभग 200 फीट और चौड़ाई 150 फीट होगी। समिति के अनुसार, पंडाल के निर्माण पर करीब 11 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

समिति के सचिव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पंचमी के दिन पंडाल का उद्घाटन किया जाएगा। इसी दिन डांडिया कार्यक्रम भी आयोजित होगा। दुर्गा पूजा के दौरान हर दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

62वें वर्ष में खास तैयारी

हटिया स्टेशन दुर्गा पूजा समिति की स्थापना स्वर्गीय रण विजय कुमार सिंह ने की थी। इस वर्ष समिति की ओर से पूजा आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। समिति के अध्यक्ष नंदन यादव और सचिव इंद्रजीत सिंह हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं।

पंडाल निर्माण, भोग और अन्य व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग टीम बनाई गई है। समिति ने श्रद्धालुओं के लिए पूजा को आकर्षक बनाने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी तैयारी की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram