फॉण्ट कनवर्टर NEW

हजारीबाग: खुखड़ी चुनने गए थे जंगल, मिला क्षत-विक्षत हालत में शव

Hazaribagh News: हजारीबाग जिले के चुरचू प्रखंड के कजरी पंचायत अंतर्गत भुरकुंडा टोला में हाथियों के हमले से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 62 वर्षीय बाबूराम मांझी, पिता स्व. बिशुन मांझी, के रूप में हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक बाबूराम

अपनी भाषा में पढ़ें

Hazaribagh News: हजारीबाग जिले के चुरचू प्रखंड के कजरी पंचायत अंतर्गत भुरकुंडा टोला में हाथियों के हमले से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 62 वर्षीय बाबूराम मांझी, पिता स्व. बिशुन मांझी, के रूप में हुई है।

ग्रामीणों के मुताबिक बाबूराम मांझी बुधवार की सुबह जंगल में खुखड़ी चुनने गए थे। लेकिन वे घर वापस नहीं लौटे। परिजनों और ग्रामीणों ने लगातार उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। शुक्रवार को जब कुछ ग्रामीण मवेशी चराने जंगल पहुंचे, तो उन्हें क्षत-विक्षत हालत में बाबूराम मांझी का शव मिला।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच के बाद पुष्टि हुई कि हाथियों के झुंड ने बाबूराम मांझी पर हमला किया था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद उसी रात वन विभाग ने हाथियों के झुंड को झुमरा पहाड़ की ओर खदेड़ दिया था।

वन विभाग ने मृतक के परिजनों को तत्काल 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी है। अधिकारियों ने बताया कि शेष 3 लाख 90 हजार रुपये की मुआवजा राशि जरूरी प्रक्रिया पूरी होते ही परिवार को प्रदान की जाएगी। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram