Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»हजारीबाग में ब्राउन शुगर गिरोह का भंडाफोड़, पांच तस्कर गिरफ्तार
Jharkhand

हजारीबाग में ब्राउन शुगर गिरोह का भंडाफोड़, पांच तस्कर गिरफ्तार

ईचाक थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर 52 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया।
By Samsul HaqueMay 21, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Hazaribagh: ईचाक थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम लोटवा जंगल क्षेत्र से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 52 ग्राम ब्राउन शुगर एवं छह एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ के कारोबार में शामिल सिंडिकेट के उद्भेदन के लिए अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर ईचाक थाना क्षेत्र के लोटवा जंगल मार्ग में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की योजना बना रहे हैं।

सूचना के आधार पर एसआईटी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से राहुल कुमार, दीपक कुमार, विशाल कुमार, अमित कुमार एवं मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। बरामद पदार्थ की जांच डी.डी. किट से की गई, जिसमें ब्राउन शुगर होने की पुष्टि हुई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तस्करों का नेटवर्क ईचाक के अलावा पदमा, बरही और हजारीबाग तक फैला हुआ है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी चतरा जिले के सप्लायरों से करीब 1400 रुपये प्रति ग्राम की दर से ब्राउन शुगर खरीदकर 2200 से 2400 रुपये प्रति ग्राम तक बेचते थे। गिरोह आपसी संपर्क के लिए व्हाट्सएप ग्रुप का इस्तेमाल करता था।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार कोई भी आरोपी नशे का आदी नहीं है, बल्कि सभी सप्लायर के रूप में कार्य कर रहे थे। इनके अवैध कमाई के स्रोतों की भी जांच की जा रही है।

इस मामले में ईचाक थाना कांड संख्या-91/26 दिनांक 21 मई 2026 के तहत बीएनएस एवं एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी के नाम राहुल कुमार, निवासी गुंजा, ईचाक,विशाल कुमार, निवासी रतनपुर, ईचाक,अमित कुमार, निवासी बरकाकला, ईचाक,दीपक कुमार, निवासी बरका खुर्द, ईचाक,मुकेश कुमार, निवासी सयालखुर्द, ईचाक के है.

इनके पास से 52 ग्राम ब्राउन शुगर,6 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद की गयी है.इस छापेमारी दल में अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, एसडीपीओ सदर अमित आनंद, ईचाक थाना प्रभारी गौतम कुमार, लोहसिंघना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा, पेलावल ओपी प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

झुमरी तिलैया में ACB की कार्रवाई, रिश्वत लेते बिजली कर्मचारी रंगेहाथ धराया

May 21, 2026

मशहूर कावेरी रेस्टोरेंट के को-ओनर लव भाटिया की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी FSL टीम

May 21, 2026

चाईबासा में भीषण सड़क हादसा, भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू घायल

May 21, 2026

RECENT ADDA.

हजारीबाग में ब्राउन शुगर गिरोह का भंडाफोड़, पांच तस्कर गिरफ्तार

May 21, 2026

झुमरी तिलैया में ACB की कार्रवाई, रिश्वत लेते बिजली कर्मचारी रंगेहाथ धराया

May 21, 2026

मशहूर कावेरी रेस्टोरेंट के को-ओनर लव भाटिया की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी FSL टीम

May 21, 2026

चाईबासा में भीषण सड़क हादसा, भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू घायल

May 21, 2026

कड़कड़ाती धूप में ट्रैफिक जवानों को ‘कूल’ रखेगी ‘कूलिंग जैकेट’, ट्रायल शुरू

May 21, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • हजारीबाग में ब्राउन शुगर गिरोह का भंडाफोड़, पांच तस्कर गिरफ्तार
  • झुमरी तिलैया में ACB की कार्रवाई, रिश्वत लेते बिजली कर्मचारी रंगेहाथ धराया
  • मशहूर कावेरी रेस्टोरेंट के को-ओनर लव भाटिया की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी FSL टीम
  • चाईबासा में भीषण सड़क हादसा, भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू घायल
  • कड़कड़ाती धूप में ट्रैफिक जवानों को ‘कूल’ रखेगी ‘कूलिंग जैकेट’, ट्रायल शुरू

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.