Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Award: जमशेदपुर के रिंकू को मुंबई में मिला यंग क्लाइमेट चैंपियन अवार्ड 2026
States

Award: जमशेदपुर के रिंकू को मुंबई में मिला यंग क्लाइमेट चैंपियन अवार्ड 2026

जेएसडब्लू एंड टाइम्स ऑफ इंडिया अर्थ केयर अवार्ड में झारखंड से सम्मान पाने वाले बने एकमात्र युवा
By Vikash SrivastavaMay 22, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur. एयर पॉल्यूशन के खिलाफ जागरूकता और ‘वायुवीर’ अभियान में सक्रिय भूमिका के लिए झारखंड जमशेदपुर के युवा रिंकू पाल को मुंबई में राष्ट्रीय सम्मान सम्मान से पुरस्कृत किया गया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट, कैसे झारखंड का एक साधारण युवा ने न केवल ये उपलब्धि हासिल की है बल्कि पर्यावरण के प्रति लोगों को सजग कर रहा है।

संघर्षों के बीच पले-बढ़े बर्मामाइंस के युवा रिंकू पाल ने पूरे झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। मुंबई के साउथ मुंबई स्थित टाटा आर्ट थिएटर में आयोजित भव्य समारोह में रिंकू पाल को “यंग क्लाइमेट चैंपियन नेशनल अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान जेएसडब्ल्यू, टाइम्स ऑफ इंडिया और अर्थ डे नेटवर्क द्वारा आयोजित “12वां अर्थ केयर अवार्ड 2026” के तहत प्रदान किया गया। रिंकू को यह पुरस्कार जेएसडब्लू फाउंडेशन की चेयरपर्सन संगीता जिंदल ने अपने हाथों से प्रदान किया।

देश भर से पांच युवाओं को मिला पुरस्कार

पूरे भारत से चयनित पांच युवा पर्यावरण योद्धाओं में रिंकू पाल झारखंड के एकमात्र प्रतिभागी रहे, जिन्हें पर्यावरण संरक्षण और एयर पॉल्यूशन के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए सम्मानित किया गया। रिंकू को विशेष रूप से “वायुवीर” कार्यकर्ता के रूप में उनके योगदान के लिए यह राष्ट्रीय अवार्ड दिया गया।

बताया गया कि इस अवार्ड के लिए देशभर के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में आवेदन आए थे। चयन प्रक्रिया आवेदन और साक्षात्कार के आधार पर पूरी की गई, जिसमें रिंकू पाल ने अपनी मेहनत, सामाजिक प्रतिबद्धता और पर्यावरण के प्रति समर्पण से निर्णायकों को प्रभावित किया।

स्लम बस्ती के संघर्ष से निकल राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचा रिंकू

बर्मामाइंस की स्लम बस्ती में रहने वाले रिंकू पाल का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। बचपन से ही वे सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे और आदर्श सेवा संस्थान के बाल संगठन के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई। वर्तमान में वे पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्था “असर” से जुड़े हैं और “वायुवीर योजना” के तहत लगातार लोगों को वायु प्रदूषण के प्रति जागरूक कर रहे हैं। रिंकू फिलहाल एबीएम कॉलेज में पढ़ाई भी कर रहे हैं।

सभी ने कहा, प्रेरणादायक है रिंकू 

रिंकू की इस उपलब्धि पर आदर्श सेवा संस्थान की सचिव प्रभा जायसवाल, लखी दास समेत संस्था के सभी पदाधिकारियों, सहयोगियों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। सामाजिक संगठनों ने इसे जमशेदपुर और झारखंड के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

NEP 2020 पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यशाला, शिक्षकों को दिए गए नए शिक्षा मंत्र

June 18, 2026

स्थानीय हक और रोजगार को लेकर ग्रामीणों का हुंकार, ग्रामसभा में कंपनी-प्रशासन को चेतावनी

June 18, 2026

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे, समीर उरांव ने विकास गिनाया, राज्य सरकार पर साधा निशाना

June 18, 2026

RECENT ADDA.

NEP 2020 पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यशाला, शिक्षकों को दिए गए नए शिक्षा मंत्र

June 18, 2026

स्थानीय हक और रोजगार को लेकर ग्रामीणों का हुंकार, ग्रामसभा में कंपनी-प्रशासन को चेतावनी

June 18, 2026

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे, समीर उरांव ने विकास गिनाया, राज्य सरकार पर साधा निशाना

June 18, 2026

मुहर्रम शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील, कुडू थाना में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक

June 18, 2026

तकनीकी शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण पर जोर, नशा मुक्ति कार्यशाला में जागरूक हुए विद्यार्थी

June 18, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.