फॉण्ट कनवर्टर NEW

हमास चीफ सिनवार की पत्नी गाजा से हुईं फरार, तुर्की पहुंच कर की शादी

World News: पिछले साल गाजा में इजराइली हमले में मारे गए हमास नेता याह्या सिनवार की बेगम समर मुहम्मद अबू जमर फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर गाजा से फरार हो गईं हैं। वह अपने बच्चों को भी साथ ले गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक समर

अपनी भाषा में पढ़ें

World News: पिछले साल गाजा में इजराइली हमले में मारे गए हमास नेता याह्या सिनवार की बेगम समर मुहम्मद अबू जमर फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर गाजा से फरार हो गईं हैं। वह अपने बच्चों को भी साथ ले गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक समर फिलहाल तुर्की में रह रही हैं और उन्होंने वहां शादी भी कर ली है। यह शादी सिनवार की मौत के कुछ महीनों बाद की थी। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि हमास के ही एक वरिष्ठ अधिकारी ने गाजा से उनके फरार होने में मदद की की थी। हमास लगातार अपने नेताओं और उनके परिवारों को गाजा से बाहर निकालने में जुटा है।

अपने नेताओं और परिवारों को गाजा से बाहर निकाल रहा हमास

हमास के वरिष्ठ अधिकारी फाथी हमाद ने तुर्की में समर की शादी की व्यवस्था की थी। हमाद वह फर्जी पासपोर्ट, फर्जी मेडिकल रिकॉर्ड और अन्य देशों के दूतावासों की मदद लेकर हमास से जुड़े लोगों को गाजा से बाहर निकाल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक 16 अक्टूबर 2024 को सिनवार की मौत से पहले ही उनकी पत्नी समर ने गाजा छोड़ दिया था। वह राफा बॉर्डर के जरिए मिस्र में दाखिल हुईं और फर्जी पासपोर्ट के जरिए वहां से तुर्की चली गईं।

बता दें समर ने 2011 में याह्या सिनवार से निकाह किया था। वह सिनवार से उम्र में 18 साल छोटी थीं। सिनवार से उनके तीन बच्चे हैं। बता दें याह्या सिनवार हमास के प्रमुख नेता थे, जिन्हें सात अक्टूबर 2023 को इजराइल पर हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है। वह 2017 से गाजा में हमास के नेता थे और अगस्त 2024 से हमास के पॉलिटिकल ब्यूरो के अध्यक्ष भी थे। पिछले साल 16 अक्टूबर को इजराइली हमले में उन्हें मार गिराया गया था। इससे पहले छह अस्टूबर 2023 को इजराइली सेना आईडीएफ ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें याह्या सिनवार को समर और अपने बच्चों के साथ खान यूनिस की एक सुरंग में भागते देखा गया था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram