फॉण्ट कनवर्टर NEW

पेक-नारायणपुर में कोल फैक्ट्री मालकिन की कार पर फायरिंग, अवैध कोयला कनेक्शन की आशंका

Bokaro News: बोकरो जिले के बोकारो थर्मल के ऊपरघाट के पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र के पिलपिलो गांव में बुधवार की देर रात जगदंबा कोल फैक्ट्री की मालकिन शिवकुमारी और उनके पुत्र डॉक्टर शिवम कुमार की कार पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News: बोकरो जिले के बोकारो थर्मल के ऊपरघाट के पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र के पिलपिलो गांव में बुधवार की देर रात जगदंबा कोल फैक्ट्री की मालकिन शिवकुमारी और उनके पुत्र डॉक्टर शिवम कुमार की कार पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में मां-बेटा बाल-बाल बच गए। हालांकि गोली चलने की आवाज सुन कर महिला कार में ही बेहोश हो गई। घटना का कारण अवैध कोयला कारोबार में बर्चस्व को लेकर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, हजारीबाग निवासी 55 वर्षीय महिला शिवकुमारी अपने पुत्र डॉक्टर शिवम कुमार के साथ बुधवार रात लगभग 11.50 बजे पेक थाना क्षेत्र के रामहरिया जगदंबा कोल फैक्ट्री से कार संख्या JH09 AT 7328 से निकलकर हरलाडीह की ओर जा रही थीं। जैसे ही उनकी कार पिलपिलो गांव समीप पहुंची, तभी दो बाइक पर सवार चार अज्ञात लोगों ने कार को रोकने का इशारा किया। डॉक्टर शिवम द्वारा कार नहीं रोकने पर हमलावरों ने कार पर फायरिंग कर दी। हमलावरों द्वारा चलाई गई दो गोलियां कार के पिछले हिस्से में लगीं, जो आर-पार हो गईं।

सौभाग्यवश, कार में सवार मां और बेटा सुरक्षित बच गए। वही घटना से आहत बुजुर्ग महिला शिवकुमारी बेहोश हो गई जिसे डीवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल लाया गया और पुलिस को घटना की सुचना दिया गया। बेहोशी के हालत में भर्ती महिला को प्राथमिक इलाज करने के बाद चिकित्सकों ने रात्रि में ही रांची अस्पताल रेफर कर दिया। वही घटना की सूचना मिलने के बाद बोकारो जिला पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह एवं डीएसपी वशिष्ट नारायण सिंह गुरुवार की दोपहर लगभग 12 बजे जांच हेतु हमहरिया गांव स्थित जगदम्बा कोल फैक्ट्री एवं घटना स्थल पिलपिलो पहुंचे तथा मामले की जांच किए साथ ही अपराधियों की जल्द गिरफ्तार करने हेतु पेक थाना प्रभारी नीतीश कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बता दे मां जगदम्बा कोल फैक्टी पूर्व में धनबाद के एक कोयला व्यवसाई चलता था जिसमें अवैध कोयला तस्करी होने की शिकायत जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी ने वरीय पुलिस अधिकारी से किए थे। शिकायत मिलने के बाद जगदम्बा कोल फैक्ट्री की मालकिन शिव कुमारी ने फैक्ट्री को एक माह पूर्व खाली करवा दिया था जिस कारण यह विवाद होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram