फॉण्ट कनवर्टर NEW

डीडी माइंस शिफ्टिंग एरिया में निरीक्षण, लाइटिंग और क्वार्टर मरम्मत को मिली हरी झंडी

Bokaro News: सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के क्षेत्रीय टीम ने बोकारो कोलियरी डीडी माइंस के समीप शिफ्टिंग एरिया के शिफ्ट कर रहे कामगारों के क्वार्टरों का निरीक्षण किया। क्षेत्रीय टीम ने कामगारों के क्वार्टरों के निरीक्षण के दौरान अधरे पड़े कार्यों को एक सप्ताह के भीतर

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News: सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के क्षेत्रीय टीम ने बोकारो कोलियरी डीडी माइंस के समीप शिफ्टिंग एरिया के शिफ्ट कर रहे कामगारों के क्वार्टरों का निरीक्षण किया। क्षेत्रीय टीम ने कामगारों के क्वार्टरों के निरीक्षण के दौरान अधरे पड़े कार्यों को एक सप्ताह के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया। ज्ञात हो कि बोकारो कोलियरी डीडी माइंस में आरसीएमयू के द्वारा दो दिनों स चलाए जा रहे शिफ्टिंग कार्य रोको आंदोलन के उपरांत सीसीएल अधिकारी से वार्ता हुई। वार्ता सहमति बनने पर सीसीएल अधिकारी शिफ्टिंग एरिया का निरीक्षण करने पहुंचे। कामगारों ने क्वार्टरों के मरमती कार्य पूरी होने पर शिफ्ट करने पर सहमति ने जताई। क्षेत्रीय टीम ने चार नंबर चंदन पहाड़ी पर लाइट लगाने और शिफ्टिंग क्षेत्र के वैकल्पिक मार्ग पर दो पोल खड़ा कर लाइट लगाने का आदेश दिया। निरीक्षण टीम में एलएंडआर अधिकारी शंकर प्रसाद, एसओसी सतीश सिंहा, बोकारो कोलियरी पीओ नवनीत कुमार सिंह, कोलियरी मैनेजर बीसी शुक्ला, ओवरसीयर कुंवर प्रताप , यूनियन प्रतिनिधि अविनाश सिंहा, रोशन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram