अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Bokaro News: बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने मूख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन को पत्र लिखकर बीएसएल कर्मियों को मिलने वाली वर्तमान पिकनिक राशी ₹150 को बढ़ाकर ₹500 करने का मांग किया है ।
यूनियन ने अपने पत्र में लिखा है कि बोकारो इस्पात नगर में अब पिकनिक का मौसम आने वाला है । जिसमें बोकारो इस्पात संयंत्र के कर्मचारी, अधिकारी तथा ठेका श्रमिक भाग लेते है ।
सिटी पार्क, गरगा डैम से लेकर दामोदर नदी के किनारे बीएसएल के सभी कर्मचारी अधिकारी पुरे विभाग के साथ पिकनिक मनाते है । जिससे उनके बीच आपस का संबंध के साथ ही सामंजस्य मजबुत होता है ।
वर्तमान में प्रति कार्मिक ₹150 पिकनिक के लिए भुगतान किया जाता है । यह राशी ठेका श्रमिको को नही दिया जाता है । वर्तमान समय में ₹150 बहुत ही कम राशी है । उक्त राशी में ढंग का एक प्लेट सादा भोजन भी उपलब्ध नही हो पा रहा है ।
जिसके कारण अधिकतर कार्मिको को अपनी जेब से उपर की राशी देना पर रहा है । इस संबंध में यूनियन ने पिछले वर्ष पत्र भी लिखा था ।
वर्तमान चेयरमैन जब बोकारो इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी थे तब उनके समय पिकनिक राशी में बढ़ोतरी की गई थी ।
यूनियन ने पत्र के माध्यम से मांग किया है कि पिकनिक राशी को ₹500 प्रति कर्मचारी भुगतान किया जाय ।
बयान,
मानव संसाधन विभाग की कार्यप्रणाली बहुत ही चिंताजनक है । सेल कारपोरेट से लेकर अधिकतर यूनिटो में कार्मिकों से जुड़े मैटर को लटका दिया जाता है ।
जबकि आदर्श मानव संसाधन प्रबंधन स्वतः संज्ञान लेकर मूद्दो को हल करते है ।
हरिओम
अध्यक्ष , बीएकेएस बोकारो ।

