Bokaro News:  झारखंड कैबिनेट द्वारा ऐतिहासिक पेसा (PESA) कानून को मंजूरी दिए जाने की खुशी में 26 दिसम्बर 2025 को बोकारो के बिरसा चौक (नया मोड़) पर एक विशाल ‘आभार यात्रा’ का आयोजन किया गया। बोकारो जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी के नेतृत्व में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए बोकारो नया मोड़ में जुटें।
बोकारो को भी पेसा क्षेत्र में शामिल करने की उठी मांग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोकारो जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा कि पेसा कानून का लागू होना झारखंड के आदिवासियों और मूलवासियों के लिए एक बड़ी जीत है। उन्होंने मुख्यमंत्री से विशेष आग्रह करते हुए कहा, बोकारो जिला में लगभग ढाई लाख आदिवासी निवास करते हैं। हम मांग करते हैं कि उनकी जनसांख्यिकी और भावनाओं को देखते हुए बोकारो जिला को भी पेसा कानून के तहत शामिल किया जाए, ताकि यहाँ के लोगों को भी स्वायत्तता और अधिकार मिल सके। वहीं झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने झारखंड प्रदेश की जनता की वर्षों पुरानी लंबित मांग को कैबिनेट में पास कर यह साबित कर दिया है कि यह सरकार जनभावनाओं के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने कहा, हम इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री जी का दिल से आभार व्यक्त करते हैं और आशा करते हैं कि बोकारो जिला को भी इस कानून का लाभ देकर यहाँ के आदिवासि एवं मूलवासीयों को गौरवान्वित किया जाएगा।
मुख्य रूप से जिला सचिव मुकेश महतो, केंद्रीय सदस्य हीरालाल मांझी, बीके चौधरी, फिरदौस अंसारी, फैयाज आलम ,समर मुंडा, संजय केजरीवाल प्रमोद तापड़िया, किरण बाउरी,लुदू मांझी, रामदयाल सिंह, कालीपत महतो, सुभाष महतो, मनोज टुडू, कन्हैया सिंह, आलोक सिंह, शांति सोरेन, शांति किस्कू , जगदिस हेंब्रम, सानिया खातून,सदानंद गोप, उदय कुंभकार, कुसुम भारती ,सृष्टि देवी ,पंकज मरांडी प्रदीप यादव रणधीर रजक, मस्तान अंसारी, सुमन वर्मा, रंजीत महतो, अकलू मांझी ,अरसल मरांडी, मागाराम दे, श्रेष्ठ ठाकुर, सुरेंद्र कुमार, शंकर कुमार, भरत यादव, दिनेश यादव, सोमनाथ सरकार, सलीम अंसारी, भीम सोरेन, दीपक कुमार आदि मौजूद थे l

Share.
Exit mobile version