फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

बोकारो स्टील प्लांट के GM दु’ष्क’र्म मामले में गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ पुलिस ले गई साथ

Bokaro News: बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के जनरल मैनेजर (CC&S) कौस्तुभ बसु को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला की पुलिस ने बुधवार को बोकारो से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी भिलाई की एक महिला द्वारा दर्ज कराए गए दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार के गंभीर आरोपों के आधार

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Bokaro News: बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के जनरल मैनेजर (CC&S) कौस्तुभ बसु को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला की पुलिस ने बुधवार को बोकारो से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी भिलाई की एक महिला द्वारा दर्ज कराए गए दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार के गंभीर आरोपों के आधार पर की गई है। इस घटना के बाद बोकारो स्टील सिटी सहित औद्योगिक क्षेत्रों में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

सेक्टर-6 थाना प्रभारी संगीता कुमारी ने बताया कि आरोपी अधिकारी बोकारो के सेक्टर-5 स्थित आवास में रहते थे। छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम स्थानीय पुलिस के सहयोग से बोकारो पहुंची और कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए गिरफ्तारी की।

इसके बाद आरोपी को सदर अस्पताल ले जाकर मेडिकल जांच कराई गई। मेडिकल परीक्षण के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस उन्हें अपने साथ भिलाई ले गई, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कौस्तुभ बसु पूर्व में भिलाई स्टील प्लांट में भी पदस्थापित रह चुके हैं। आरोप लगाने वाली महिला ने भिलाई में उनके खिलाफ दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार का मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के क्रम में साक्ष्य और तथ्यों के आधार पर गिरफ्तारी की गई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला गंभीर प्रकृति का है और इसकी निष्पक्ष व गहन जांच की जा रही है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा, जहां से आगे की कार्रवाई तय होगी।

वहीं, बीएसएल प्रबंधन की ओर से इस मामले में फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून के तहत सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और जांच पूरी होने के बाद ही अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram