फॉण्ट कनवर्टर NEW

भरनो थाना के पास MVI की सख्ती, ₹50 हजार का जुर्माना वसूला

बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग पर कड़ी कार्रवाई गुमला: जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से 17 दिसंबर 2025 को एक सघन सड़क सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल के निर्देशानुसार मोटरयान निरीक्षक (एमवीआई)

अपनी भाषा में पढ़ें

बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग पर कड़ी कार्रवाई

गुमला: जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से 17 दिसंबर 2025 को एक सघन सड़क सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल के निर्देशानुसार मोटरयान निरीक्षक (एमवीआई) रॉबिन अजय सिंह एवं प्रदीप कुमार तिर्की के नेतृत्व में यह अभियान भरनो थाना के सामने संचालित किया गया।

अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर विशेष नजर रखी गई। जांच का मुख्य फोकस दोपहिया वाहन चालकों पर रहा, जहां बिना हेलमेट वाहन चलाने और ट्रिपल राइडिंग जैसे गंभीर उल्लंघन सामने आए। इसके अलावा कई वाहन चालक बिना वैध दस्तावेजों के पकड़े गए, जिनमें ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, परमिट, प्रदूषण प्रमाण पत्र (PUC) और रोड टैक्स शामिल थे।

जांच के दौरान अनाधिकृत प्रेशर हॉर्न और मल्टी-टोन हॉर्न का उपयोग करने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई की गई, जिन्हें ध्वनि प्रदूषण और दुर्घटनाओं का बड़ा कारण माना जाता है।

अभियान में कुल 30 से अधिक नियम तोड़ने वालों को पकड़ा गया। इन पर केवल जुर्माना ही नहीं लगाया गया, बल्कि मोटरयान निरीक्षक द्वारा उन्हें सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर जागरूक भी किया गया। चालकों को लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से समझाया गया।

इस सघन जांच अभियान के दौरान कुल ₹50,000 (पचास हजार रुपये) का जुर्माना वसूला गया। परिवहन विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ और अधिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram