फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो में 150 युवाओं की साइक्लोथोन, एचआईवी जागरूकता पर राजेश ठाकुर का बड़ा संदेश

बोकारो, 28 जून: एचआईवी/एड्स के प्रति युवाओं में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से झारखंड राज्य युवा आयोग ने रविवार को सेक्टर-5 स्थित पुस्तकालय मैदान से भव्य साइक्लोथोन का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा

अपनी भाषा में पढ़ें

बोकारो, 28 जून: एचआईवी/एड्स के प्रति युवाओं में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से झारखंड राज्य युवा आयोग ने रविवार को सेक्टर-5 स्थित पुस्तकालय मैदान से भव्य साइक्लोथोन का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि एचआईवी/एड्स जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय जागरूकता है तथा युवाओं को स्वास्थ्य और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहना चाहिए।

25 किलोमीटर की साइकिल रैली में लगभग 150 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग में रोहित कुमार रवानी प्रथम, उज्जवल कुमार द्वितीय और लक्ष्मण सोय तृतीय रहे। महिला वर्ग में लक्ष्मी कुमारी प्रथम, सुनिधि पाठक द्वितीय और सुधा कुमारी तृतीय रहीं। विजेताओं को क्रमशः ₹11 हजार, ₹9 हजार और ₹5 हजार की पुरस्कार राशि, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। आयोग ने सभी आयु वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 2 किलोमीटर की विशेष साइकिल रैली भी आयोजित की।

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि “एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता ही सबसे प्रभावी बचाव है। सही जानकारी, समय पर जांच, सुरक्षित व्यवहार और भेदभाव-मुक्त समाज का निर्माण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। आइए, हम सभी मिलकर जागरूकता फैलाएं, भ्रांतियों को दूर करें और एचआईवी से प्रभावित लोगों को सम्मान, सहयोग तथा समान अवसर प्रदान करें।”

कार्यक्रम में युवा नेत्री मनीषा सिंह, पूर्व सदस्य विशाल तिर्की, जिला कांग्रेस अध्यक्ष जवाहर लाल महथा सहित जिला प्रशासन, स्वास्थ्य, खेल एवं पुलिस विभाग के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान एचआईवी/एड्स से जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों, समय पर जांच, सुरक्षित व्यवहार और भेदभाव-मुक्त समाज का संदेश दिया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram