फॉण्ट कनवर्टर NEW

CBSE में 500 में 500 अंक लाने वाली अवनी केजरीवाल को PASWA ने ₹11 हजार देकर किया सम्मानित

कोडरमा । पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) राष्ट्रीय रजिस्टर्ड संस्था है जिसके प्रतिनिधिमंडल ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद के निर्देशानुसार अध्यक्ष तौफीक हुसैन के नेतृत्व में झारखण्ड राज्य राँची रातू की रहने वाली की मेधावी छात्रा अवनी केजरीवाल को पासवा द्वारा

अपनी भाषा में पढ़ें

कोडरमा । पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) राष्ट्रीय रजिस्टर्ड संस्था है जिसके प्रतिनिधिमंडल ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद के निर्देशानुसार अध्यक्ष तौफीक हुसैन के नेतृत्व में झारखण्ड राज्य राँची रातू की रहने वाली की मेधावी छात्रा अवनी केजरीवाल को पासवा द्वारा ₹11,000 राशि व प्रतीक चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया ।

साथ ही उनकी माता पूनम केजरीवाल और पिता मिथिलेश केजरीवाल को एसोसिएशन के पदाधिकारी दीपक कुमार एवं भुनेश्वर कुमार द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया । अवनी ने सीबीएसई 12वीं (कॉमर्स स्ट्रीम) की परीक्षा के पुनर्मूल्यांकन के बाद 500 में से 500 (100%) अंक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर इतिहास रचा इन्होंने अपनी शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल धुर्वा राँची वाणिज्य संकाय से किया! पूर्व में अवनी को 95.2% 500 में 476 अंक प्राप्त हुए थे । और असंतुष्ट होने पश्चात रिचेकिंग आवेदन के अंतर्गत परिणाम स्वरुप या सफलता हासिल किया ।

पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष तौफीक हुसैन ने अवनी और उनके परिजनों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया । उन्होंने कहा झारखंड ही नहीं बल्कि हमारे देश की शान है सभी विद्यार्थियों को उससे प्रेरणा लेनी चाहिए दृढ़ संकल्प और इरादा मजबूत हो तो निश्चित सफलता आपके कदम चूमती है ।।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram