फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

घाटशिला उपचुनाव: आठवां राउंड; सोमेश सोरेन 11 हजार वोटों से आगे

Ghatsila News: घाटशिला उपचुनाव की गिनती जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे तस्वीर साफ होती जा रही है। आठवें राउंड के बाद झामुमो उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने 11 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त बना ली है, जिससे उनके कैंप में उत्साह बढ़ गया

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Ghatsila News: घाटशिला उपचुनाव की गिनती जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे तस्वीर साफ होती जा रही है। आठवें राउंड के बाद झामुमो उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने 11 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त बना ली है, जिससे उनके कैंप में उत्साह बढ़ गया है। मतगणना केंद्र का माहौल शांत है, लेकिन अंदर मौजूद राजनीतिक एजेंट और अधिकारियों की नजर लगातार स्क्रीन पर टिके हुए आंकड़ों पर है।

झामुमो की बढ़त में लगातार इजाफा

आठ राउंड पूरा होने पर सोमेश चंद्र सोरेन को कुल 39,163 वोट मिले हैं। भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन को 27,883 वोट हासिल हुए हैं। यानि झामुमो लगभग 11,280 वोटों से आगे चल रहा है। शुरू से ही झामुमो ने बढ़त बनाई हुई थी और हर राउंड में फासला थोड़ा और बढ़ रहा है। मतगणना स्थल से मिल रही जानकारी के मुताबिक पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता जा रहा है, हालांकि आधिकारिक परिणाम का इंतजार जारी है।

अन्य उम्मीदवारों का सीमित प्रदर्शन

तीसरे स्थान पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के रामदास मुर्मू 6,903 वोटों के साथ बने हुए हैं। भारत आदिवासी पार्टी के पंचानन सोरेन और पीपीआई (डेमोक्रेटिक) की पार्वती हांसदा को भी सीमित वोट मिले हैं। निर्दलीय प्रत्याशियों में मनसा राम हांसदा, डॉ. श्रीलाल किस्कू और विकास हेम्ब्रम को थोड़ी बढ़त जरूर मिली है, लेकिन वे मुकाबले से दूर हैं। नोटा को अब तक 1,178 वोट मिले हैं, जिससे साफ है कि कुछ मतदाता किसी भी उम्मीदवार से संतुष्ट नहीं थे।

मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा के बीच प्रक्रिया शांतिपूर्वक जारी है। आने वाले राउंड यह तय करेंगे कि बढ़त और कितनी बड़ी होती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram