Chaibasa News: जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया (जेकेएआई) झारखंड, पश्चिमी सिंहभूम इकाई के तत्वावधान में 12 जुलाई को एक दिवसीय राज्य स्तरीय कराटे ट्रेनिंग कैंप एवं ब्लैक बेल्ट कराटे ग्रेडिंग (डिप्लोमा) परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन चाईबासा स्थित संत जेवियर स्कूल के ऑडिटोरियम हॉल में होगा।
इस राज्य स्तरीय ट्रेनिंग कैंप एवं ब्लैक बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का संचालन जेकेए इंडिया के टेक्निकल डायरेक्टर, मुख्य कराटे प्रशिक्षक एवं परीक्षक सिहान आनंद रत्ना (ब्लैक बेल्ट 7वीं डॉन, जापान) करेंगे। वे इस कार्यक्रम के लिए मुंबई से चाईबासा पहुंचेंगे।
कार्यक्रम के आयोजन में सेंसाई पंकज कुमार सिंह (ब्लैक बेल्ट 6वीं डॉन, जापान) तथा सेंसाई डॉ. अमरीश अनीश (ब्लैक बेल्ट 3rd डॉन, जापान) सहयोग करेंगे।
कार्यक्रम का उद्घाटन 12 जुलाई को सुबह 9:15 बजे होगा। इसकी जानकारी संत जेवियर कल्याण केंद्र के मुख्य कराटे प्रशिक्षक सेंसाई पंकज कुमार सिंह ने दी।
