फॉण्ट कनवर्टर NEW

शराब तस्करों का मास्टर प्लान फेल; गढ़वा में पकड़ा गया ‘मैगा कंटेनर’

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। गढ़वा पुलिस ने राजस्थान के बीकानेर से बिहार भेजी जा रही विदेशी शराब की एक बहुत बड़ी खेप को पकड़ने में सफलता

अपनी भाषा में पढ़ें

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। गढ़वा पुलिस ने राजस्थान के बीकानेर से बिहार भेजी जा रही विदेशी शराब की एक बहुत बड़ी खेप को पकड़ने में सफलता हासिल की है। बरामद की गई शराब की कुल कीमत बाजार में लगभग 1 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। इस जब्ती ने अंतरराज्यीय शराब तस्करों के नेटवर्क की कमर तोड़ दी है।

एसपी की गुप्त सूचना और एनएच-39 पर बिछाया गया जाल

गढ़वा एसपी अमन कुमार को सटीक जानकारी मिली थी कि राजस्थान से एक कंटेनर ट्रक के जरिए भारी मात्रा में शराब बिहार ले जाई जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए मेराल थाना पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने बिहार पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया और एनएच-39 सड़क पर नाकेबंदी कर सघन जांच शुरू की। जैसे ही संदिग्ध कंटेनर ट्रक वहां पहुँचा, पुलिस ने उसे घेराबंदी कर रोक लिया।

कंटेनर के अंदर का नजारा देख दंग रह गई पुलिस

जब पुलिस ने कंटेनर ट्रक को खोलकर तलाशी ली, तो अधिकारियों की आंखें फटी की फटी रह गईं। ट्रक के भीतर ‘इंपीरियल ब्लू’ ब्रांड की कुल 1070 पेटी शराब लदी हुई थी। तस्करों ने इसे बहुत ही सावधानी से छिपाया था ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने शराब और वाहन को तत्काल जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि इस बड़े रैकेट के पीछे बीकानेर के कौन से बड़े सिंडिकेट का हाथ है और बिहार में इसे किसे डिलीवर किया जाना था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram