फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में दर्दनाक हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार लोगों की मौत

जमशेदपुर में हुए सड़क हादसे में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह की मौत हो गई। हादसा जमशेदपुर के मरीन ड्राइव पर हुआ। यहां एक खड़े ट्रक से कार की टक्कर हो गई।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : जमशेदपुर में हुए सड़क हादसे में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह की मौत हो गई। हादसा जमशेदपुर के मरीन ड्राइव पर हुआ। यहां एक खड़े ट्रक से कार की टक्कर हो गई।

इस हादसे में कुल चार लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। मृतकों में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह भी शामिल हैं। घटना एनएच हाईवे पर हुई।

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हादसे पर दुख जताया। उन्होंने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि संतान को खोने का दर्द एक मां के लिए शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram