फॉण्ट कनवर्टर NEW

वज्रपात से चार मवेशियों की मौत, किसान निकोदिम तिर्की परेशान

गुमला जिले के जारी प्रखंड, सीसीकरमटोली पंचायत, जरमाना: जारी प्रखंड के सीसीकरमटोली पंचायत के जरमाना गांव निवासी गरीब किसान निकोदिम तिर्की पर कुदरत का कहर टूट पड़ा है। शुक्रवार शाम हुए वज्रपात से उनके चार मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे किसान

अपनी भाषा में पढ़ें

गुमला जिले के जारी प्रखंड, सीसीकरमटोली पंचायत, जरमाना: जारी प्रखंड के सीसीकरमटोली पंचायत के जरमाना गांव निवासी गरीब किसान निकोदिम तिर्की पर कुदरत का कहर टूट पड़ा है। शुक्रवार शाम हुए वज्रपात से उनके चार मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे किसान गहरे सदमे में हैं और उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।
निकोदिम तिर्की ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वे शाम करीब 5 बजे अपने बैलों को चराने के लिए खेत की ओर ले गए थे। अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे बचने के लिए बैल एक बरगद के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान, तेज गर्जना के साथ हुए वज्रपात की चपेट में आने से उनके हल चलाने वाले दो बैल और दो बछड़ों की मौके पर ही मौत हो गई।
पीड़ित किसान ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा, “अभी खेती-बाड़ी का समय है और मेरे बैल वज्रपात से मर गए। मैं चिंतित हूं कि अब मैं खेती कैसे करूंगा और अपने परिवार का पालन-पोषण कैसे करूंगा।” उन्होंने प्रखंड प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हुए कहा, “अगर प्रशासन दुख की इस घड़ी में हमें मुआवजा दे देता, तो मैं बैल खरीदकर खेती-बाड़ी करता और अपने परिवार का भरण-पोषण कर पाता।”
निकोदिम तिर्की की इस क्षति से उनके परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट आ गया है, खासकर ऐसे समय में जब खेती का कार्य शुरू होने वाला है। उन्होंने प्रशासन से यथाशीघ्र उचित मुआवजे की मांग की है ताकि वे दोबारा खेती शुरू कर सकें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram