Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»जी 100 ग्लोबल विमेंस लीडर्स की बैठक में कोस्टारिका की पूर्व उप राष्ट्रपति एवं आइवरी कोस्ट की पूर्व मंत्री ने लिया भाग
#Trending

जी 100 ग्लोबल विमेंस लीडर्स की बैठक में कोस्टारिका की पूर्व उप राष्ट्रपति एवं आइवरी कोस्ट की पूर्व मंत्री ने लिया भाग

By Muzaffar HussainFebruary 27, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

रांची। ग्रुप 100 ग्लोबल विमेंस लीडर्स की बैठक गुरुवार 27 फरवरी 2025 को रांची के रेडिशन ब्लू में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जी 100 और वूमेन इकोनॉमिक फोरम की संस्थापक सह झारखंड राय यूनिवर्सिटी की चांसलर डॉ हरबिन अरोड़ा राय ने की।वहीं, विशिष्ट अतिथि के तौर पर कोस्टारिका की पूर्व उप राष्ट्रपति डॉ एपसी कैम्पबेल बरर एवं आइवरी कोस्ट की पूर्व मंत्री मिस इयू फरासी कोऊआसी याओ मौजूद थी। इस अवसर पर कोस्टा रिका के पूर्व उपराष्ट्रपति डॉ कैंपबेल ने कहा कि दुनिया भर में महिलाएं अपनी चुनौतियों से जुड़ी हैं और सामूहिक रूप से इसका समाधान ढूंढ सकती हैं।
वहीं, आइवरी कोस्ट की पूर्व मंत्री और सरकार की विशेष सलाहकार कौआसी याओ ने महिलाओं के लिए एक नारा दिया “समय सही है, समय अभी है”। बेहद सकारात्मक माहौल में आयोजित इस बैठक में कई विषयों पर गंभीर चर्चा हुई जिनमें जनजातीय महिलाओं के उत्पाद को बाजार प्रदान करना, उद्यम एवं बाजार आधारित व्यवस्था में महिलाओं की सीधी भागीदारी को अधिक से अधिक बढ़ावा देना। स्वास्थ्य, खेल एवं इंडीजीनस कला ,संस्कृति एवं उत्पाद को बढ़ावा देना आदि शामिल है।

इससे पूर्व झारखंड राय यूनिवर्सिटी, रांची की कुलपति प्रो (डॉ) सविता सेंगर ने सभी अतिथियों का एक दूसरे से परिचय कराते हुए कहा कि बैठक में उपस्थित सभी महिलाएं अपने क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण, उद्यम एवं नई सोच को बढ़ावा दे रही हैं । इनके सार्थक प्रयत्नों एवं कार्यों ने इन्हें समाज में एक अलग पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

जी 100 से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा

डॉ हरबिन अरोड़ा राय ने अपने संबोधन में कहा कि जी 100 महिला नेतृत्वकर्ताओं को एक मंच पर लाने एवं उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों को बढ़ावा देने का मंच है। यह मंच कई प्रेरक कार्य करता है जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने झारखंड की चर्चा करते हुए कहा कि झारखंड में भी ऐसी कई महिलाएं हैं, जिन्होंने अपनी जिजीविषा और उद्यम से नई परिभाषा लिखी है। जनजातीय महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक जीवन में बदलाव लाने में यह सफल साबित हुए हैं।

बैठक में भाजपा नेत्री सह समाजसेवी मीरा मुंडा, पूर्व शिक्षा मंत्री सह वर्तमान कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव, झरिया विधायक रागिनी सिंह, भारतीय तीरंदाज एवं कोच पूर्णिमा महतो, डॉ शिप्रा शरण (पैथोलॉजिस्ट), सामाजिक उद्यमी एवं एडवोकेट अरुणा तिर्की, एकल विद्यालय अभियान की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ऊषा जलान, शरण पैथो लैब की निदेशक डॉ मिनी शरण, पीएचडीसीसीआई ( महिला शाखा) की चेयर पर्सन एवं सीए सरिता पांडे एवं राज्य स्तरीय एयर पिस्टल प्रतियोगिता में पदक विजेता संगीता शर्मा एवं महिला उद्यमी मनिता गुप्ता उपस्थित थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

RECENT ADDA.

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि
  • 25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम
  • कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त
  • 25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल
  • अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.