फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

“सीमांचल की किस्मत बदलने जा रहे हैं”- सम्राट चौधरी का चौंकाने वाला दावा, ..जानें

Bihar News: बिहार चुनावी मोड में है और इसी बीच सीमांचल क्षेत्र के फारबिसगंज में बुधवार को एक बड़ी जनसभा आयोजित हुई। मंच पर पहुंचे बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने ऐसा भाषण दिया कि भीड़ बार-बार तालियां बजाती रही। एयरपोर्ट का वादा, सीमांचल

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Bihar News: बिहार चुनावी मोड में है और इसी बीच सीमांचल क्षेत्र के फारबिसगंज में बुधवार को एक बड़ी जनसभा आयोजित हुई। मंच पर पहुंचे बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने ऐसा भाषण दिया कि भीड़ बार-बार तालियां बजाती रही।

एयरपोर्ट का वादा, सीमांचल को नई उम्मीद

सबसे पहले उन्होंने यहां के लोगों को नए सपने दिखाए। बोले – “पूर्णिया एयरपोर्ट के बाद अब फारबिसगंज में भी एयरपोर्ट बनेगा। सीमांचल की पहचान बदलनी है, और हम इसे करेंगे।” लोगों की आंखों में उम्मीद साफ झलक रही थी। एयरपोर्ट की बात यकीनन इस इलाके के लिए बड़ा मुद्दा है, जहां रोजगार और कनेक्टिविटी अभी भी चुनौती हैं।

कांग्रेस और राजद पर तीखा हमला

सम्राट चौधरी ने मंच से कांग्रेस और राजद पर जमकर निशाना साधा। उनका दावा था कि कांग्रेस हमेशा से आरक्षण के खिलाफ रही है।
उन्होंने राहुल गांधी से लेकर इंदिरा गांधी और नेहरू तक का नाम लेते हुए कहा – “इन्होंने हमेशा सामाजिक न्याय की बात की, लेकिन असल में विरोध किया।” राजद पर बोलते हुए उन्होंने चारा घोटाले की याद दिलाई और कहा कि लालू-राबड़ी राज में भ्रष्टाचार चरम पर था – “सड़कों में लगने वाला अलकतरा भी हजम कर लिया गया था।”

NDA के काम गिनाए, किसानों के लिए ऐलान

सम्राट चौधरी ने दावा किया कि NDA सरकार ने अब तक 18.5 लाख सरकारी नौकरियां दीं, जबकि पहले सिर्फ 94 हजार मिलती थीं।
उन्होंने कहा कि बिहार में सड़क, बिजली, शिक्षा और पानी को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है। किसानों के मुद्दे पर भी बात हुई। उन्होंने कहा – “किसानों को नुकसान हुआ है, डीएम को राहत का निर्देश दिया है। सम्मान निधि में अब 9 हजार रुपये मिलेंगे।”

धार्मिक और क्षेत्रीय विकास का कार्ड

उन्होंने सीतामढ़ी में जानकी मंदिर को अयोध्या की तर्ज पर भव्य बनाने की बात कही। इसके साथ ही सिलीगुड़ी से गोरखपुर तक एक्सप्रेसवे का जिक्र कर विकास मॉडल को सामने रखा। सभा के आखिर में भीड़ ने जयकारों से माहौल गर्म कर दिया। साफ दिख रहा था कि चुनावी रण में सीमांचल इस बार खास भूमिका निभाने जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram