Bokaro news: जरीडीह थाना क्षेत्र तुपकाडीह के कुम्हारडीह में सोमवार देररात अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने छापेमारी करते हुये शराब के अड्डे का भंडाफोड़ किया.जहां जरीडीह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करके अवैध शराब बनाने वाले कई अड्डा का भंडाफोड़ किया है.इस कार्रवाई के तहत भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब बनाने वाले उपकरणों को नष्ट किया गया है.
साथ ही, धंधे में संलिप्त एक मुख्य आरोपी संजय साव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.वहीं भारी मात्रा में अवैध शराब, स्प्रीट, सील,खाली बोतल,स्टीकर व केमिकल जब्त किया.थाना प्रभारी विपिन चंद्र महतो ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुम्हारडीह निवासी संजय साव के घर में भारी मात्रा में मिलावटी शराब बनायी जा रही है.जिसके बाद छापेमारी दल ने आरोपी संजय साहू के घर में छापेमारी करते हुये रॉयल स्टेज,आईकॉनिक,रॉयल चैलेंजर के एक एक हजार के ढक्कन, विभिन्न ब्रांड के खाली बोतल व सरकारी बारकोड स्टीकर समेत एक लाख नवासी हजार रुपये नगद मिले.
मालूम हो कि इसे विभिन्न कंपनियों के लेबल लगाकर जरीडीह,बालीडीह व कसमार थाना क्षेत्र के लाइन होटलों में खपाया जाता है जिसकी जानकारी उत्पाद विभाग को दी जाती है लेकिन विभाग कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर इन होटल को छोड़ देती है.
