Jamshedpur news: राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनएमएल) परिसर में बुधवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सामाजिक सरोकार और मानव सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए संस्थान के वैज्ञानिकों, तकनीकी शोधकर्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों, विद्यार्थियों, अस्थायी कर्मियों तथा उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में कुल 85 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन सीएसआईआर-एनएमएल के उप-निदेशक डॉ. एस. सिवाप्रसाद ने किया। उन्होंने रक्तदान को जीवन बचाने वाला महादान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रशासन नियंत्रक जय शंकर शरण, मुख्य वैज्ञानिक डॉ. के.के. साहू, डॉ. संजय कुमार, डॉ. देवव्रत मिश्रा, डॉ. कमला कांत साहू, डॉ. शर्मिष्ठा सागर, डॉ. एम. मालथी तथा चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रियंका सिंह मौजूद रहीं।
सीएसआईआर-एनएमएल के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी के मार्गदर्शन और प्रशासन नियंत्रक जय शंकर शरण के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर को सफल बनाने में एनएमएल स्टाफ क्लब की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन समिति में डॉ. संजय अग्रवाल, रोहित मुदी, परमार्थ सुमन, विजय आनंद मुखी, झुमकी हैत और संतोष राय ने सक्रिय योगदान दिया।
इसके अलावा प्रयोगशाला के सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार मुदी, डॉ. अंजनी कुमार साहू, संजय कुमार, अजय पुराण और तुलसी मुखी ने भी शिविर के सफल संचालन में अहम जिम्मेदारी निभाई। रक्त संग्रहण और तकनीकी सहयोग के लिए जमशेदपुर ब्लड बैंक तथा वीबीडीए (वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन) के पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।
शिविर के दौरान रक्तदाताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होते हैं, बल्कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
