फॉण्ट कनवर्टर NEW

एस्कॉर्ट क्रिकेट एकेडमी नई मैनेजिंग कमिटी का गठन, मो. अलाउद्दीन फिर बने अध्यक्ष

Ranchi : एस्कॉर्ट क्रिकेट एकेडमी, हरमू रोड, रांची की मैनेजिंग कमिटी की वार्षिक बैठक रविवार को संपन्न हुई। इस बैठक में वर्ष 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए मो. अलाउद्दीन को एक बार फिर अध्यक्ष

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : एस्कॉर्ट क्रिकेट एकेडमी, हरमू रोड, रांची की मैनेजिंग कमिटी की वार्षिक बैठक रविवार को संपन्न हुई। इस बैठक में वर्ष 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए मो. अलाउद्दीन को एक बार फिर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, सचिव पद के लिए अजमल हुसैन को चुना गया और कोषाध्यक्ष के पद पर अविनाश कुमार को मनोनीत किया गया।

नई कमिटी की घोषणा के बाद एकेडमी में हर्ष का माहौल देखने को मिला। सदस्यों ने नई जिम्मेदारी संभालने वाले पदाधिकारियों को बधाई दी और उनके कार्यकाल को सफल बनाने की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रेमजीत कुमार, सनी कुमार, रूपेश कुमार, काशिफ आलम, अमन साहू, संतोष रजवार और सिद्धार्थ सिन्हा सहित अन्य सदस्यों ने खुशी जाहिर की।

बैठक में एकेडमी के भविष्य की योजनाओं और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास पर भी चर्चा हुई। सदस्यों ने इस बात पर जोर दिया कि नई कमिटी के नेतृत्व में खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और अवसर प्रदान किए जाएंगे ताकि रांची ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड का नाम क्रिकेट जगत में रोशन हो। नई कमिटी के गठन के साथ ही सभी सदस्यों ने यह विश्वास जताया कि एकेडमी आने वाले समय में और भी उपलब्धियां हासिल करेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram