Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»महाराष्ट्र तक दहशत फैलाने की साजिश, अमन और मयंक की जोड़ी पर टूटा पुलिस का शिकंजा
#Trending

महाराष्ट्र तक दहशत फैलाने की साजिश, अमन और मयंक की जोड़ी पर टूटा पुलिस का शिकंजा

एटीएस की पूछताछ में खुलासा: अमन साहू ने ही बनाया था मयंक सिंह को बड़ा अपराधी
By Muzaffar HussainAugust 24, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ramgarh : झारखंड के कुख्यात अपराधी मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा की गिरफ्तारी के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। एटीएस और पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि मयंक सिंह अमन साहू का बेहद करीबी था और उसी के इशारे पर अपराध की दुनिया में पैर पसारता गया। अमन साहू अपराध जगत में अपने कमिटमेंट और मजबूत नेटवर्क के लिए कुख्यात था। मयंक पूरी तरह से उसकी इस खासियत पर फिदा था। जब भी उसे पैसे या हथियार की जरूरत होती, अमन बिना देर किए उपलब्ध करा देता था।

अमन साहू के जरिए ही मयंक का जुड़ाव लॉरेंस बिश्नोई गैंग से हुआ। लॉरेंस बिश्नोई, जो हिंदी पट्टी में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए अपराधियों की तलाश कर रहा था, उसे अमन जैसे संपर्कों से आसानी से शूटर और अपराधी मिल जाते थे। मयंक भी उसी कड़ी का अहम हिस्सा बन गया। यही वजह थी कि उसका नाम झारखंड ही नहीं बल्कि कई अन्य राज्यों तक दहशत का प्रतीक बन गया।

सूत्रों के अनुसार, अमन साहू ने सिर्फ झारखंड ही नहीं बल्कि बिहार, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल तक अपने नेटवर्क को फैला रखा था। इन राज्यों में ऐसे अपराधी मौजूद थे, जो सिर्फ उसके एक इशारे पर किसी भी वारदात को अंजाम देने के लिए तैयार रहते थे। पुलिस सूत्रों का मानना है कि अमन साहू ने लॉरेंस बिश्नोई को महाराष्ट्र में अपराधियों की सप्लाई भी की थी। कम पैसों में उपलब्ध होने वाले शूटरों की बदौलत बिश्नोई ने महाराष्ट्र में भी अपना नेटवर्क मजबूत करने की योजना बनाई थी।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि अमन साहू का प्रभाव इतना गहरा था कि कई अपराधी उसकी वफादारी और प्रतिबद्धता के चलते उसके साथ जुड़े रहते थे। मयंक सिंह भी उन्हीं में से एक था, जिसने अमन को अपना आदर्श मानते हुए अपराध की दुनिया में कदम रखा और बड़े गिरोहों से जुड़ गया।

ATS की टीम ने मयंक की गिरफ्तारी को एक बड़ी सफलता माना है। अधिकारियों का कहना है कि इससे अपराध जगत की एक बड़ी कड़ी टूट गई है। अब पुलिस लॉरेंस बिश्नोई गैंग और अमन साहू के शूटरों के बीच संबंधों की और गहराई से जांच कर रही है। सुरक्षा एजेंसियां मानती हैं कि इस गिरफ्तारी से अपराध की कई परतें खुलेंगी और अपराधियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने में मदद मिलेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

NEP 2020 पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यशाला, शिक्षकों को दिए गए नए शिक्षा मंत्र

June 18, 2026

स्थानीय हक और रोजगार को लेकर ग्रामीणों का हुंकार, ग्रामसभा में कंपनी-प्रशासन को चेतावनी

June 18, 2026

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे, समीर उरांव ने विकास गिनाया, राज्य सरकार पर साधा निशाना

June 18, 2026

RECENT ADDA.

NEP 2020 पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यशाला, शिक्षकों को दिए गए नए शिक्षा मंत्र

June 18, 2026

स्थानीय हक और रोजगार को लेकर ग्रामीणों का हुंकार, ग्रामसभा में कंपनी-प्रशासन को चेतावनी

June 18, 2026

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे, समीर उरांव ने विकास गिनाया, राज्य सरकार पर साधा निशाना

June 18, 2026

मुहर्रम शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील, कुडू थाना में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक

June 18, 2026

तकनीकी शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण पर जोर, नशा मुक्ति कार्यशाला में जागरूक हुए विद्यार्थी

June 18, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.