फॉण्ट कनवर्टर NEW

ट्रेन में मिर्गी का दौरा, RPF ने बचाई जान! ऑपरेशन ‘सेवा’ का सराहनीय कार्य

Ranchi News : रेल सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट लोहरदगा ने ऑपरेशन “सेवा” के तहत एक सराहनीय कार्य कर मानवीय सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह कार्य कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशन में 7 जुलाई 2025 को अंजाम दिया गया। प्रिय कुमारी, निवासी वार्ड

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : रेल सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट लोहरदगा ने ऑपरेशन “सेवा” के तहत एक सराहनीय कार्य कर मानवीय सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह कार्य कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशन में 7 जुलाई 2025 को अंजाम दिया गया।

प्रिय कुमारी, निवासी वार्ड संख्या 17, अपर बाजार, लोहरदगा, स्टेशन पर उपस्थित होकर ASI सय्यद असीमुद्दीन को जानकारी दी कि उनके भाई पिंकू मिस्त्री, जो ट्रेन संख्या 18635 (रांची-शहडोल एक्सप्रेस) से यात्रा कर रहे हैं, उन्हें मिर्गी का दौरा पड़ा है। सूचना मिलते ही ASI असीमुद्दीन ने तत्काल सहयात्रियों से संपर्क कर स्थिति को नियंत्रित किया और सुनिश्चित किया कि यात्री को ट्रेन में सहायता मिलती रहे।

जैसे ही ट्रेन लोहरदगा स्टेशन पर पहुंची, RPF स्टाफ—महिला स्टाफ कल्पना कुमारी व प्रियका की मदद से पिंकू मिस्त्री को सुरक्षित उतारा गया। उन्हें तत्काल चिकित्सीय सहायता देने की पेशकश की गई, परंतु बहन ने आगे की देखभाल स्वयं करने की बात कहते हुए चिकित्सा सहायता लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद यात्री अपनी बहन के साथ सुरक्षित स्टेशन से रवाना हुआ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram