फॉण्ट कनवर्टर NEW

15027 गोरखपुर एक्सप्रेस में महिला SI की नजरों से बच नहीं सका मादक पदार्थ

Ranchi News : रेल सुरक्षा बल (RPF), रांची मंडल को मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के अपने अभियान “ऑपरेशन NARCOS” के तहत एक सफलता मिली है। 7 जुलाई 2025 को ट्रेन संख्या 15027 (गोरखपुर एक्सप्रेस) में ड्यूटी पर तैनात महिला उपनिरीक्षक प्रियंका कुमारी और उनकी

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : रेल सुरक्षा बल (RPF), रांची मंडल को मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के अपने अभियान “ऑपरेशन NARCOS” के तहत एक सफलता मिली है। 7 जुलाई 2025 को ट्रेन संख्या 15027 (गोरखपुर एक्सप्रेस) में ड्यूटी पर तैनात महिला उपनिरीक्षक प्रियंका कुमारी और उनकी टीम ने सतर्कता दिखाते हुए 12.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया।

कोटशिला रेलवे स्टेशन पर कोच संख्या B-8 की सीट संख्या 23 के नीचे एक नीले रंग का लगेज बैग और काले रंग का पिठ्ठू बैग संदिग्ध स्थिति में पाया गया। जब यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी ने इन बैग्स पर दावा नहीं किया, तो RPF टीम ने सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत बैग्स की जांच की।

जांच में पता चला कि दोनों बैगों में कुल 12.1 किलोग्राम गांजा था, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,20,000/- आंकी गई। DD किट से परीक्षण में यह पुष्टि हुई कि जब्त किया गया पदार्थ गांजा (Marijuana) है।

इस बरामदगी के बाद RPF ने गांजा को विधिवत रूप से जब्त कर GRP बोकारो को सुपुर्द कर दिया। महिला SI प्रियंका कुमारी और उनकी टीम की सतर्कता और तत्परता से यह सराहनीय कार्य संभव हो सका। यह कार्रवाई दिखाती है कि RPF मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रही है और रेलवे को अपराध मुक्त बनाए रखने हेतु संकल्पित है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram