फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में “तरु मित्र” सम्मान, पर्यावरण रक्षकों का हुआ सम्मानित अभिनंदन

Jamshedpur news: आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं प्रिवेंशन ऑफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स की ओर से रविवार को जमशेदपुर ब्लड सेंटर परिसर में “तरु मित्र” सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उन पर्यावरण प्रेमियों और रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं प्रिवेंशन ऑफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स की ओर से रविवार को जमशेदपुर ब्लड सेंटर परिसर में “तरु मित्र” सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उन पर्यावरण प्रेमियों और रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने समाज सेवा के साथ-साथ पौधरोपण और हरियाली बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

संस्था की ओर से बताया गया कि आनंद मार्ग हर वर्ष लगभग सात हजार पौधे नि:शुल्क वितरित करता है। इन पौधों को लगाकर पेड़ का रूप देने वाले लोगों को सम्मानित करने की परंपरा लगातार जारी है। समारोह में लक्ष्मी नगर निवासी शिक्षक सतीश सर को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्होंने गंदगी से भरी जमीन को साफ कर उसे सुंदर बागान में बदल दिया तथा सिंचाई के लिए गंदे पानी को शुद्ध कर उपयोगी बनाया। इसके अलावा टाटा स्टील खेल विभाग के कोच जयंत भुइया, टीएमएच के लीलानंद एवं डॉ. रितु, युवा रक्तदाता कुमारेश और आदित्यपुर के अभिषेक पांडे को भी उनके पर्यावरण संरक्षण कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में 50 से अधिक पर्यावरण प्रेमियों को मोमेंटो और पौधे देकर सम्मानित किया गया। आनंद मार्ग के सुनील आनंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं के प्रति लोगों में आत्मीय भावना विकसित करना जरूरी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram